इन 10 टिप्स के साथ बिना किसी डर के भेजे बच्चों को स्कूल
कोरोनावायरस की दूसरी लहर थमने के बाद भी कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि जिस तरीके से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। कोरोना के नए मामलों में आती कमी के कारण कुछ राज्यों ने स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है बशर्ते कोविड नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाना बेहद ही जरूरी है। जैसा कि हम जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट जल्द ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं और ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है। इस लेख में हम आपको स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए ऐसे 10 खास टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें संक्रमण से दूर रख सकते है। आइए जानते हैं कौन से टिप्स रखेंगे बच्चों को सुरक्षित।