इन 9 तरीकों से घटाएं अपने हिस्से का प्रदूषण
जैसा कि आप खबरों में देख, सुन या फिर पढ़ रहे होंगे कि वायु प्रदूषण ने अब लोगों की निजी जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया है। निजी जिंदगी में यहां मतलब स्वास्थ्य से है, जो वायु प्रदूषण के कारण काफी खतरे में है क्योंकि ये चीज आपके स्वास्थ्य को कई तरीके से प्रभावित करती है। यूं तो वायु प्रदूषण के लिए उद्योगों और कंपनियों को बड़े तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन फिर भी ऐसी कई चीजें हैं, जो हम एक व्यक्ति के रूप में इसे कम करने के लिए बड़ी आसानी से कर सकते हैं। ये चीजें हमारी वायु गुणवत्ता में मामूली से लेकर बड़े अंतर तक ला सकती हैं बशर्ते इन्हें सही तरीके से करने की जरूरत है। आइए जानते हैं आप ऐसी क्या चीजें कर सकते हैं, जो वायु प्रदूषण को कम करने में आपकी काफी मदद कर सकती हैं।