मानसून के दिनों में ऐसे बनाएं अपना ब्यूटी बैग
मौसम में जरा सा बदलाव आपकी स्किन के लिए नई-नई परेशानियां ला सकता है और मौसम में बदलाव की शुरुआत के साथ ही आपको अपने ब्यूटी बैग में बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं। ऑनलाइन ब्यूटी गिफ्टिंग डेस्टिनेशन आर्चीज़ब्यूटी.कॉम की सीओओ, हनिशा कपूर बताती हैं कि बदलते मौसम में ब्यूटी केयर के लिए ऐसे प्रोडक्ट को ब्यूटी बैग में शामिल करना पड़ता है जो मौसम के अनुकूल होते हैं, खासकर बारिश के दिनों में क्योंकि इन दिनों में आपका किया-कराया सारा मेकअप बारिश के पानी में धुल सकता है और आपकी ब्यूटी को खराब कर सकता है। लेकिन अब समय आ गया है कि आप अपनी स्किनकेयर आदतों में रेन-प्रूफ (बारिश विरोधी) उपायों को शामिल करें और बारिश के मौसम का मजा बिना किसी चिंता के लें। आइए जानते हैं ऐसे 5 टिप्स, जो आपको मानसून के दिनों में ब्यूटी को बनाए रख सकते हैं।