सावन में जन्में लड़कों के लिए शिव से प्रेरित 10 नाम, इन लेटेस्ट नामों का अर्थ जानकर खुश हो जाएगा दिल

Names Of Boys Born In Sawan - सावन के महीने में बच्चों का जन्म होना शुभ माना जाता हैं क्योंकि इस महीने में जन्में बच्चों पर महादेव का आर्शीवाद होता है। आज हम आपको शिव से प्रेरित कुछ ऐसे नाम बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बच्चों पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

Written by Rahul Sharma | Published : July 3, 2025 12:14 PM IST

1/6

जुलाई में जन्में बच्चों के लिए शिव से प्रेरित नाम

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जुलाई के महीने में सावन का आगमन होना कितना शुभ माना जाता है क्योंकि यह महीना महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में लोग महादेव की पूजा अर्चना करना बहुत पसंद करते हैं, ऐसे में सावन के पवित्र महीने में बच्चों का जन्म होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में जिन बच्चों का जन्म होता है उन पर महादेव की कृपा और आर्शीवाद बचपन से ही बना रहता है। आपको बता दें कि सावन में अगर आपके बच्चों का जन्म हुआ है तो आप इस लेख को पढ़कर अपने बच्चों का नाम रख सकते हैं। आज जानते हैं शिव से प्रेरित 10 लेटेस्ट नामों की लिस्ट।

2/6

1. शिवंश

सावन के महीने में अगर आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है तो आप अपने बेटे का नाम शिवंश रख सकते हैं, इस नाम का अर्थ 'भगवाग शिव का एक अंश' होता है। आपको बता दें कि इस नाम के लड़के काफी प्रतिभावान होते हैं और उन पर महादेव का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है।  Also Read - साल 2026 में पैदा हुए बच्चे कहलाएंगे 'Generation Beta', बन रहे हैं इस साल पेरेंट, तो बच्चों को दें ये 20+ यूनिक नाम

3/6

2. रूद्र

भगवान शिव से प्रेरित रूद्र नाम आपके बेटे के लिए शुभ हो सकता है। इस नाम का अर्थ 'बुराई को दूर भगाने वाला' होता है। इस नाम के लड़के काफी मजबूत हौसले वाले होते हैं, जो महादेव की तरह बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त करते हैं। ऐसे में यह नाम आपके बेटे के लिए महादेव के आर्शीवाद का एक शुभ संकेत माना जाता है।

4/6

3. शंकर

जैसा कि आप जानते हैं कि भगवान शिव को शंकर के नाम से भी जाना जाता है अगर आप महादेव के भक्त हैं तो आप अपने बेटे का नाम भगवान शिव से प्रेरित होकर शंकर नाम रखें। इस नाम का अर्थ 'आनंद देने वाला' होता है साथ ही इस नाम के लड़के काफी तेज बुद्धि के होते है।  Also Read - 2026 में जन्मे बच्चों की पर्सनालिटी पर बहुत सूट करते हैं 2 अक्षरों से बने ये नाम, मीनिंग भी होगा यूनिक

5/6

4. महेश

भगवान शिव से प्रेरित नाम महेश आपके बेटे के लिए बहुत शुभ हो सकता है क्योंकि महेश नाम महादेव को बहुत प्रिय होता है। इस नाम के लड़कों पर महादेव का आर्शीवाद और कृपा बनी रहती है। इस नाम का अर्थ 'महान शासक' होता है। इस नाम के लड़के हमेशा अच्छे विचार के होते हैं।

6/6

5. शंभू

महादेव को शिव शंभू के नाम से भी जाना जाता है और सावन महीने में आपके बेटे का नाम शंभू रखना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस नाम का अर्थ- 'बुद्धिमानी' होता है अगर आपको और भी नाम रखने हैं तो इन नामों की मदद से आप सावन महीने में जन्में बच्चों का रख सकते हैं जैसे- महेश्वरा, नीलकंठ, देव, वृषांक, शिव और अनंत ये सभी नाम सावन में रखने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।  Also Read - खाटू श्याम जी के नाम पर रखें अपने Baby Boy का नाम, जन्म से ही चमकने लगेगी परिवार की किस्मत