Advertisement

Eye Care Tips : मोबाइल फोन देख-देखकर आंखों के आस-पास की स्किन हुई खराब, इन एक्सपर्ट से बनाएं आखों को सुंदर

कंस्ट्रीक्टेड ब्लड वेसल्स के कारण आंखों के आसपास की स्किन डार्क हो जाते है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी बॉडी अधिक मेलेनिन पैदा करती है। इसके साथ-साथ बहुत से कारण है जो आंखों के आस पास के स्किन को नुकसान पहुंचाती है।

Written By Jitendra Gupta
Published : December 4, 2021 5:49 PM IST

मोबाइल फोन देख-देखकर आंखों के आस-पास की स्किन हुई खराब

हर दिन हम अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए कई काम करते हैं। लेकिन आंखों के नीचे का एरिया, स्किन के सबसे पतले एरिया में से एक माना जाता है, पर यह हमेशा सबसे बेसिक स्किनकेयर रूटीन से बचा रह जाता है। हमारी आंखों के आस-पास की स्किन बहुत नाजुक होती है और चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में इसमें ऑयल ग्लैंड्स कम होती हैं। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं। स्किन कोलेजन, हमारी स्किन में पाए जाने वाले प्रोटीन, और इलास्टिन खो देती है, जिसके कारण हमारी आंखों के नीचे की स्किन में रिंकल्स और ड्राईनेस आ जाती है और स्किन खराब होती जाती है। Dermatologist & Aesthetic physician Dr. Ajay Rana बताते हैं कि ऐसे कई स्किन प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं जो विशेष रूप से आपकी आंखों के नीचे की स्किन के लिए हैं। लेकिन कई लोगों को आंखों से जुड़े इन मुद्दों से लड़ने के लिए अपनाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी नहीं है। यूवी रेज़, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और जींस के संपर्क में आने जैसे कई कारक आपकी आंखों के आसपास की स्किन के लिए हानिकारक होते है। जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव

और भी कई कारण

आंखों के चारों ओर फैटी टिशू के लेयर में कमी, स्किन की नीचे की लेयर का पतला होना, हमारे शरीर में आयरन की कमी से आंखों की एनिमिया, सूरज की रोशनी में ओवरएक्सपोज़र, आंखों का बार-बार रगड़ना, बुढ़ापा, धूम्रपान, थायराइड की स्थिति और डीहाइड्रेशन।

1-गैजेट्स के उपयोग से बचें

हमारी आंखें पूरे दिन लगातार काम करती रहती है। आंखों के आस पास की स्किन की देखभाल के लिए बिस्तर पर जाने से पहले कई घंटों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचें। इसके अलावा, दिन में जितना संभव हो लाइट वाले गैजेट्स के उपयोग से बचें।

Advertisement

2-आंखों की मालिश करें

आंखों की मालिश करने से आंख के आस पास की स्किन हेल्दी रहती है। इसके लिए आप आई क्रीम लगा सकते है लेकिन आँखों की मालिश करने से आँखों के आस पास की स्किन और भी अच्छी हो जाती है। स्किन की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो चेहरे की सुंदरता और यूथफुलनेस को बनाए रखने में मदद करता है। यह स्किन को कोमल, ग्लोइंग बनाने के लिए इलास्टिसिटी और स्किन की टोन में भी सुधार करता है। मालिश करने से न केवल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि आंखों के आसपास की मसल्स और टिशु की भी एक्सरसाइज हो जाती है।

3-हाईड्रेटेड रहे

आंखों के आस-पास की स्किन को अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। अपने शरीर को हाइड्रेट करने के लिए एक दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पिएं। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

4-आई मास्क का प्रयोग करें

आंखों के आस-पास की स्किन को हेल्दी बनाए रखने में आई मास्क बहुत अच्छा माना जाता है। आंखों के मास्क उन्हें मुलायम, कोमल और ग्लोइंग बनाने के लिए आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेट करते हैं। मसल्स को आराम देने और नई स्किन सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए मास्किंग एक अच्छा ऑप्शन है।

5- इन इंग्रीडियंट्स का उपयोग करें

आंखों के आसपास की स्किन पर विटामिन सी, कोजिक एसिड और लिकोरिस एक्सट्रेक्ट जैसे टोपिकल लइटेनिंग एजेंट्स का उपयोग करें। यह स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम फिजिकल सनस्क्रीन का उपयोग करें जिसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड होता है।

6-मेकअप करते वक्त बरते सावधानी

आंखों के आसपास की स्किन बहुत नाजुक और पतली होती है। जिसके कारण अपने स्किनकेयर रूटीन के अन्य चरणों का पालन करते हुए या मेकअप करते समय, आंखों के आस पास के स्किन पर कोमल हाथ का इस्तेमाल करें।

7-टी बैग्स का यूज करें

अपनी आंखों के नीचे के स्किन पर कैफीन युक्त टी बैग्स का उपयोग करें। टी में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। यह यूवी रेज़ से भी बचाता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

Advertisement

8-रेटिनॉल क्रीम का यूज करें

रेटिनॉल क्रीम को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। रेटिनॉल बॉडी में कोलेजन की कमी को सुधारता है। चेहरे को धोने के लगभग आधे घंटे बाद दिन में एक बार आंखों के आसपास रेटिनॉल लगाएं।

9- मॉश्चराइजर यूज करें

मॉइस्चराइजेशन एक महत्वपूर्ण स्किनकेयर उपाय है, जो हर स्किन टाइप के लोगो के लिए कारगर है। यह आंखों के आसपास की स्किन के लिए भी आवश्यक है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक मॉइस्चराइज़र चुनें, जिससे आँखों में किसी प्रकार की जलन नहीं होती है।

10-अच्छी नींद लें

अच्छी नींद लें और स्ट्रेस कम लें। क्योंकि ये दो महत्वपूर्ण कारक हैं जो आंखों के आसपास की स्किन को हेल्दी रखते है। यूवी रेज़ का एक्सपोजर आपकी स्किन के लिए हानिकारक होता है। यह आपकी आंखों के आसपास की स्किन को भी प्रभावित कर सकता है। इसके लिए अपने चेहरे पर ठीक से सनस्क्रीन लगाएं।