पेट के अल्सर से हैं पीड़ित, तो इन चीजों को खाने से दूर होगी जड़ से यह समस्या
आलू भी पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद करता है। सबसे अच्छा एंटासिड आहार माना जाता है आलू। यह पाचन प्रक्रिया को अनुकूलित करने में योगदान देता है। सूजन को कम करता है और पेट की जलन को शांत करता है।
शरीर के अंदर छोटी आंत के म्यूकल झिल्ली पर छाले या घाव की समस्या को गैस्ट्रिक या पेप्टिक अल्सर कहा जाता है। इसके रोगियों को तले हुए, मसालेदार और मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। अल्कलाइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ पेट के अल्सर के मामले में आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। जानें, कौन सी हैं वे चीजें, जिन्हें पेट के अल्सर के मरीजों को खाने से आराम पहुंचता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन अलग-अलग व्यंजनों के रूप में किया जाता है। इस रोग में अलसी के बीज बहुत ही गुणकारी है। सूजन और जलन को शांत करने में मदद करता है। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड और आहार फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इस रोग से पीड़ित हैं, तो अलसी के बीज का सेवन करना शुरू कर दें।
रात में खाना खाने के बाद टहलने से होते हैं ये 6 फायदे
केला
केला खाने से पेट में होने वाले अल्सर का खतरा और गैस के कारण होने वाले जलन को भी कम किया जा सकता है। केला एक ऐसा फल है जो स्टार्च और अल्कलाइजिंग कंपाउंड में समृद्ध स्रोत है। यह पेट के पीएच को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे खाने से गैस्ट्रिक श्लेष्म में गिरावट को रोकने में मदद मिलती है और घावों की उपस्थिति कम किया जा सकता है।
एलोवेरा
एलोवेरा जूस पीने से इंटेस्टाइन में यदि कोई सूजन या फिर कोई अल्सर है, तो उसे हील किया जा सकता है। एलोवेरा से पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके अलावा एलोवेरा में कुछ प्रोटीलोइटिक एंजाइम होते हैं, जो स्कैल्प पर मृत त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं।
पीलिया रोग को जड़ से दूर करने के लिए करें ये 3 योगासन
सेब
पोषक तत्वों से भरपूर सेब में फाइबर और ऑर्गेनिक एसिड पाया जाता है। यह पाचन तंत्र के लिए नियामकों के रूप में कार्य करता है। पेट की अल्सर से राहत पाने के लिए सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब में फ्लैवोनॉएड्स होते हैं, जो एच पाइलोरी नामक पेट के अल्सर के बैक्टीरिया को रोकता है।
आलू
आलू भी पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद करता है। सबसे अच्छा एंटासिड आहार माना जाता है आलू। यह पाचन प्रक्रिया को अनुकूलित करने में योगदान देता है। सूजन को कम करता है और पेट की जलन को शांत करता है।