वर्ल्ड पार्किंसंस डे 2019 : पार्किंसंस रोग को मैनेज करने के लिए मरीज डाइट में जरूर करें ये चीजें शामिल

पार्किंसंस रोगियों के लिए विशेषज्ञों द्वारा ऐसी कोई खास और विशेष आहार नहीं बताई गई है, लेकिन दिमाग के साथ-साथ संपूर्ण सेहत को बनाए रखने के लिए पार्किंसंस के मरीजों को अधिक से अधिक साबुत अनाज, सब्जियां, फल, दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और बीन्स जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 10, 2019 4:28 PM IST

11 अप्रैल को ”वर्ल्ड पार्किंसंस डे” है। पर्किंसंस डिजीज नर्वस सिस्टम में धीरे-धीरे बढ़ने वाला एक डिसऑर्डर है, जिससे पूरे शरीर की गतिविधि प्रभावित होती है। इसके लक्षणों में कंपकंपी, धीमी गतिविधि, सख्त मांसपेशियां, शरीर की असाधारण मुद्रा और संतुलन, स्वाभाविक गतिविधियों पर विराम, बोली में बदलाव, लिखावट में बदलाव आदि शामिल हैं। सभी रोगियों में इसके लक्षण अलग-अलग नजर आते हैं। अक्सर इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को पता नहीं होता कि उन्हें अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए। इस बीमारी में कुछ भी खाने से इसके लक्षणों में इजाफा हो सकता है। चूंकि, यह नर्वस सिस्टम से संबंधित एक डिसऑर्डर है, ऐसे में पार्किंसंस के रोगियों को अपनी डाइट में उन चीजों को अधिक शामिल करना चाहिए जो मस्तिष्क की सेहत को बूस्ट रखें। इसके लिए आप किसी डाइटिशियन से सलाह ले सकते हैं।

वर्ल्ड पार्किंसंस डे 2019 : योग से पाएं पार्किंसंस डिजीज पर काबू, जानें किन योगासनों को करने से होता है लाभ

डायट में करें इन चीजों को शामिल

- पार्किंसंस रोगियों के लिए विशेषज्ञों द्वारा ऐसी कोई खास और विशेष आहार नहीं बताई गई है, लेकिन दिमाग के साथ-साथ संपूर्ण सेहत को बनाए रखने के लिए पार्किंसंस के मरीजों को अधिक से अधिक साबुत अनाज, सब्जियां, फल, दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और बीन्स जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए। फैट्स के लिए आहार में नट्स, जैतून का तेल, मछली और अंडे भी शामिल कर सकते हैं।

- शुगर इनटेक का सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक शुगर युक्त आहार में कैलोरी अधिक और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बहुत कम होती है।

- नमक और सोडियम का सेवन भी कम करना चाहिए। इससे आपको अपने ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलेगी।

- फैड डाइट्स के सेवन से बचें। सभी फूड ग्रुप की चीजों का सेवन करें। तरह-तरह के खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर को अधिक एनर्जी मिलती है, साथ ही प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर युक्त चीजों को खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य ठीक रहता है।

वर्ल्ड पार्किंसंस डे 2019 : आयुर्वेद में छिपा है पार्किंसंस डिजीज का इलाज, ये हैं काम के हर्ब्स

- अपने आहार में एंटीऑक्सिडेंट (जो समग्र मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है) में उच्च खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इनमें रंग-बिरंगे फल और सब्जियां शामिल हैं।

- पार्किंसंस से ग्रस्त मरीजों को शारीरिक गतिविधियों को बनाए रखना चाहिए। उन्हें अधिक बैठने से बचना चाहिए। पार्क में टहलें, योग करें। मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट करने वाले योगासन और मुद्राओं का अभ्यास करें।

- हल्दी को अपने भोजन में शामिल करें। पार्किंसंस से कुछ रोगियों को कब्ज की समस्या हो सकती है, जिनका इलाज हल्दी को भोजन में अधिक शामिल करके किया जा सकता है।

पार्किंसंस के लक्षणों को कम करें ऐसे

- पाचन संबंधी कठिनाइयों, कब्ज को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी (प्रति दिन छह गिलास) और ब्राउन राइस, साबुत अनाज (तीन ग्राम या अधिक आहार फाइबर युक्त आहार), फल और बीन्स सहित फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। ये सभी पार्किंसंस के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

- पीडी के लक्षण जैसे कंपकंपी, स्टिफनेस या निगलने में कठिनाई होने पर आपको कुछ खाद्य पदार्थों को खाने में परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थ खाने की कोशिश करें, जो निगलने में आसान हों। रबर मैट पर अपने खाने की थाली को रखें ताकि उन्हें फिसलने से बचाया जा सके। भारी बर्तन और कप का इस्तेमाल करें। इससे जब हाथों में कंपकंपी होगी तो प्लेट या कप छूट करके गिरेगा नहीं।

- मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अखरोट, काजू और अन्य नट्स को भी खाना जरूरी है। इसके अलावा बेरीज खाएं, क्योंकि इसमें फायदेमंद एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। और वो खाद्य पदार्थ जैसे सैल्मन और टूना मछली, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। ये मस्तिष्क के प्रति एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव डालते हैं।

वर्ल्ड पार्किंसंस डे 2019 : पार्किंसंस या मूवमेंट डिसऑर्डर क्या है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source