बच्चों को भूलकर भी न दें इस तरह के पनिशमेंट, वरना गलत रास्ते पर जा सकता है आपका बच्चा

Negative punishment : बच्चों को समझाना आज के समय में बहुत आसान नहीं है। हालांकि, अगर वे कुछ गलती कर दें तो उन्हें सबक सिखाना जरूरी है, लेकिन कुछ सजाएं ऐसी हो सकती हैं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। आइए आपको बताते हैं।

बच्चों को भूलकर भी न दें इस तरह के पनिशमेंट, वरना गलत रास्ते पर जा सकता है आपका बच्चा
Bad Punishment

Written by Kishori Mishra |Published : January 2, 2026 7:59 PM IST

Bad Punishment : आजकल बच्चों को समझाने के तौर-तरीके भी काफी बदल गए हैं। पहले की बात अलग थी जब बच्चे को कुछ भी समझाने के लिए उसे मार-पीट भी दिया जाता था, लेकिन अब जमाना बदल गया है। अब बच्चे को समझाने का तरीका भी बदल गया है। अगर आप बच्चों के साथ थोड़ी भी सख्ती करते हैं, तो इससे बच्चा उद्दंड हो जाते हैं और वह माता-पिता की बात नहीं सुनता है। ऐसे में कई बार वे कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो काफी बड़ी होती हैं। ऐसे में उन्हें समझाना जरूरी होता है। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसी सजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें भूलकर भी नहीं देनी चाहिए। इससे उनके मासूम दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।

बच्चों को भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये सजाएं

बच्चों को थप्पड़ मारना

बच्चों की किसी भी गलती पर सबसे पहले पैरेंट्स जो गलती करते हैं, वह है उन्हें मारना-पीटना। हालांकि, बच्चों को गलत करने से रोकने और उन्हें समझाने का यह सबसे गलत तरीका होता है। बच्चे अगर गलती करते हैं, तो उन्हें समझाने के लिए कभी भी थप्पड़ नहीं मारना चाहिए, क्योंकि इससे वे या तो अपनी गलतियां छुपाने लगते हैं या फिर डर की वजह से झूठ बोलने लगते हैं। अगर बचपन में बच्चों की इन आदतों को नहीं बदला जाता है, तो बड़े होने पर भी वे ऐसे ही रहते हैं। इससे उनका जीवन बहुत हद तक गलत दिशा में जाने लगता है। ऐसे में बच्चे को गलती पर थप्पड़ मारना उसे समझाने का सही तरीका नहीं है।

बच्चों को कमरे में बंद कर देना

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ पैरेंट्स बच्चों की गलती को सुधारने के लिए उन्हें बाथरूम या फिर कमरे में बंद कर देते हैं, लेकिन यह बेहद गलत तरीका है। ऐसा करने से बच्चे के अंदर एक डर बैठ जाता है। हालांकि, वह एक ही गलती दोबारा न करे, लेकिन अगर उससे भूल से कोई गलती हो जाती है, तो वह अपनी उसी सजा से डरने लगता है और हो सकता है यह उसके दिमाग पर छप जाए और सामान्य व्यवहार न करे और अजनबियों से भी डरने लगे। तो बच्चों को समझाने के लिए यह तरीका भी बिल्कुल गलत है।

Also Read

More News

दूसरों के सामने बच्चों को बुरा-भला कहना

इंडियन पैरेंट्स को आपने देखा होगा कि अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से करने लगते हैं। साथ ही दूसरे पैरेंट्स के सामने उनके बच्चों की तारीफ और अपने बच्चों में कमियां निकालने लगते हैं। ऐसा करना बच्चों के मन पर गलत असर डाल सकते हैं। इससे बच्चे माता-पिता से खिलाफ भी हो सकते है, फिर उन्हें कोई भी बात समझाना और ज्यादा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं, तो दूसरों के सामने बच्चों की बुराई न करें।

TRENDING NOW

बच्चों की गलती को सुधारने के लिए अपनाएं तरीके

  • अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है, तो उसे शांत तरीके से बताएं कि उस गलती का परिणाम क्या हो सकता है।
  • बच्चों को प्यार से समझाएं और बताएं कि अपनी गलती को स्वीकार करना चाहिए, ताकि भविष्य में उससे सीख ली जा सके और उसे सुधारा जा सके।
  • बच्चों को समझाने के लिए उनका भरोसा जीतना जरूरी है, ताकि वे अपनी गलतियों को आपसे छिपा न सके।
  • हमेशा अपने बच्चों को अच्छे काम करने की सीख दें।
  • बच्चों में डर की भावना न आने दें।