Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बड़े हों या बच्चे, हर किसी के लिए फिट और लंबी उम्र तक हेल्दी बने रहने के लिए योग करना चाहिए। अक्सर, बड़े लोग तो योगाभ्यास करते हैं पर बच्चों को करने से मना करते हैं। पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चे को योग के कठिन पोज करने से कहीं कोई नुकसान ना पहुंच जाए। ऐसा नहीं है बच्चे योग करेंगे, तो उन्हें कोई नुकसान होगा, बल्कि बच्चों के मेंटल और फिजिकल रूप से फिट रहने के लिए उन्हें नियमित योग करवाना (Yoga for Kids) चाहिए। छोटी उम्र में ही गंभीर शारीरिक समस्याओं से आजकल के बच्चे ग्रस्त हो जाते हैं। मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल के रोग आदि बच्चों में आम होते जा रहे हैं। आप चाहते हैं कि आपका बच्चा चुस्त-तंदरुस्त रहे साथ ही दिमाग से भी तेज हो, तो कुछ खास योग (Yoga for Kids) करवाएं।
हालांकि, बच्चों के लिए जो योग करना आसान हो, उन्हें ही करवाना चाहिए। बच्चों को योग के साथ कुछ सावधनियां भी बरतनी चाहिए। जानें, कुछ ऐसे योग के बारे में जो किसी भी समय बच्चे आसानी से कर सकते हैं। इन योग को बच्चे सप्ताह में चार दिन भी करें, तो वे हमेशा स्वस्थ रहेंगे...
इस योग को करने से शरीर और मन रिलैक्स होता है। तनाव और थकान दूर करने में मदद करता है, यह पोज। इसे करने से पेड़ू, जांघ के जोड़ और रीढ़ की हड्डी में लचक पैदा होती है।
बटरफ्लाई पोज शरीर और मन को शांत कर तनाव और थकान दूर करता है। बच्चों के कूल्हों और टखनों में खिंचाव पैदा करने का यह सबसे अच्छा उपाय है।
[caption id="attachment_684005" align="alignnone" width="655"]
स्नेक पोज से बच्चों का शरीर मजबूत बनता है। © Shutterstock[/caption]
इससे रीढ़ की हड्डी के साथ-साथ पैर, हाथ, छाती, कंधे और पेट में खिचाव होता है। इससे बच्चों का शरीर मजबूत बनता है।
इस पोज के द्वारा पिंडली, पैर, टखनों में खिचाव पैदा होता है। शरीर का संतुलन बना रहता है। बच्चों में एकाग्रता भी विकसित करता है।
योग करने से बच्चे सक्रिय होते हैं। शरीर लचीला बनता है।
बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। वे बीमारियों से बच रहते हैं।
नियमित रूप से योग करने पर बच्चों के मस्तिष्क का विकास सही रूप से होता है।
जिन बच्चों को गुस्सा अधिक आता है, उन्हें योग कराएं, इससे गुस्सा कम आता है।
मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए भी योग बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।
Iron Deficiency in Kids : बच्चों में आयरन की कमी के कारण, लक्षण, यूं करें आयरन की कमी पूरी