इन 5 कारणों से बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा, फिट रहने के लिए ये टिप्स आएंगी बच्चों के काम

Obesity in kids health hazards: डॉक्टर्स के अनुसार, बच्चों में मोटापे की वजह से डायबिटीज औऱ हार्ट डिजिज जैसी गम्भीर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 4, 2025 2:53 PM IST

Childhood Obesity Causes : गोलू-मोलू बच्चों पर हर किसी को प्यार आता है लेकिन, कई बार कुछ बच्चों का वजन बहुत अधिक बढ़ जाता है। इन बच्चों का वजन इतना अधिक होता है कि कई बार इन लोगों के लिए ठीक से चल पाना या आसानी से उठ-बैठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों में अधिक वजन या मोटापे की इस समस्या को मेडिकल जगत में चाइल्डहुड ओबिसिटी (Childhood Obesity) कहा जाता है। बता दें कि मोटापा दुनियाभर में तेजी से फैल रही एक लाइफस्टाइल डिजिज है। वहीं, बच्चों में भी मोटापे की समस्या बढ़ रही है। डॉ. कल्याण गंगोपाध्याय ( Dr. Kalyan Kumar Gangopadhyay , Endocrinologist at CMRI Kolkata ) के अनुसार, मौजूदा समय में मोटापा एक तेजी से बढ़ने वाली और सबसे गम्भीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरी है। मोटापे की वजह से ना केवल डायबिटीज, बल्कि फैटी लिवर डिजिज, कार्डियोवैस्कुलर डिजिज और स्लीप एप्निया जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ता है। कुछ गम्भीर मामलों में ये बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

क्यों बढ़ रही है बच्चों में मोटापे की बीमारी- Causes of obesity in children

बच्चों में मोटापे पर कुछ समय पहले एक रिपोर्ट पब्लिश की गयी। इस रिपोर्ट में दुनियाभर में बच्चों में मोटापे की बीमारी के कारणों पर बात की गयी। इस रिपोर्ट के अनुसार बीते 10 साल में बच्चों में मोटापा वयस्कों की तुलना में भी तेजी से बढ़ा है। साथ ही मोटापे की वजह से कुछ बीमारियों का रिस्क भी बच्चों में बढ़ जाता है। पीडियाट्रिशिन डॉ. रुचि गोलस (Dr. Ruchi Golash, Pediatrician at CMRI Hospital) कहती हैं कि, " बच्चों में मोटापा (Childhood obesity) एक तेजी से बढ़ रही हेल्थ प्रॉब्लम है जिसकी तरफ ध्यान देना बहुत जरूरी है क्योंकि, मोटापा आगे चलकर कई गम्भीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कुपोषण की वजह से आज दुनिया में लोगों को दो तरह की समस्याएं हो रही हैं। कम पोषण की वजह से जहां बीमारियां होती हैं वहीं, अत्यधिक पोषण की वजह से मोटापे की समस्या हो रही है।” डॉ. रूचि के अनुसार बच्चों में मोटापे के कुछ बड़े और प्रमुख कारण है-

  • बचपन में बच्चों को बहुत अधिक मात्रा में खाना खिलाना
  • हाई कैलोरी फूड्स खिलाना
  • पैकेज्ड फूड्स खिलाना
  • फिजिकल एक्सरसाइज की कमी
  • बाहर मैदान में खेलने की बजाय घर में बैठे रहने की आदतें
  • मोबाइल, टीवी और गैजेट्स का बहुत अधिक इस्तेमाल

बच्चों में मोटापा कम करने के उपाय- How to prevent childhood obesity

डॉ. रुचि बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए बचपन से ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देती हैं। डॉक्टर बच्चों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए ये टिप्स देती हैं-

  • बच्चों को घर का बना खाना खिलाएं।
  • घर के बाहर जाकर आउटडोर गेम्स खेलने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें।
  • प्रोसेस्ड फूड्स, मीठी चीजों और हाई कार्ब और हाई शुगर फूड्स कम मात्रा में खाएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source