विश्व स्तनपान सप्ताह 2015: ब्रेस्टफीडिंग करने के सही तरीके के बारे में जानें

ब्रेस्टफीडिंग करवाने का सही स्टाइल पता है आपको?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 17, 2019 12:35 PM IST

Read this in English.

ब्रेस्टफीडिंग या स्तनपान नवजात शिशु और शिशु के लिए बहुत ज़रूरी होता है। डब्ल्यु.एच.ओ. के सलाहानुसार स्तनपान कराना नवजात शिशु से लेकर छह माह तक के शिशु के लिए बहुत ही ज़रूरी होता है। लेकिन पहली बार माँ के लिए सही तरीके स्तनपान करवाने के बारे में अक्सर जानकारी देना लोग भूल जाते हैं। सही जानकारी के अभाव में अक्सर माँ अनेक प्रकार के समस्याओं का सामना करती हैं जिससे कारण वे सही पौष्टिकता देने के लिए बोतल से दूध पिलाना बेहतर समझने लगती हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि उन्हें स्तनपान करने के सही तरीके के बारे में बताया जाय-

1. पहले अपना पोज़िशन ठीक करें। 15 से 45 मिनट तक ही स्तनपान करवायें और ऐसे पॉश्चर में बैठे ताकि आपको पीठ या पैर में दर्द का अनुभव न हो। हमेशा पीठ के पीछे तकिया आदि रखकर आराम से बैठे।

2. शिशु को सही तरीके से गोद में ले। याद रहे कि शिशु का सिर आपके हाथों में हो जब उसे आप दूध पिला रहे हो। अगर आप दायें स्तन से दूध पिला रही हो तो शिशु का सिर दायें हाथ में होना चाहिए, उसी तरह बायें तरफ से दूध पीते वक्त भी होना चाहिए। दूध पिलाते वक्त शिशु का पीठ आपके हाथ के सहारा लिये हुए होना चाहिए और दूसरे हाथ से आप उसको सहलाते रहें, धीरे-धीरे प्यार से सहलाते रहें और उसके उंगलियों से खेलते रहें।

3. शिशु का पूरा शरीर, उसका गला, गर्दन, पेट सब समानांतर होना चाहिए और आपके तरफ मुँह करके जितना हो सके आपके पास होना चाहिए। शिशु का ठुड्डी स्तन को स्पर्श किए हुए होना चाहिए।

4. शिशु का मुँह इतना खुला होना चाहिए जिससे कि वह आसानी से स्तन से दूध पी सके। ब्रेस्ट का निप्पल सिर्फ उसके मुँह में होना ही काफी नहीं होता बल्कि स्तन का कुछ भाग भी होना चाहिए जिससे कि वह अच्छी तरह से दूध पी सके।

5. जब आप शिशु को दूध पिलायें तब उसके होंठो से ब्रेस्ट के निप्पल को स्पर्श करवायें। अगर शिशु भूखा होगा तो वह खुद ही मुँह खोलकर पीने लगेगा।

6. जैसे ही शिशु दूध पीने लगे तब इस बात का ध्यान दे कि उसके होंठ का ऊपरी भाग बाहर के तरफ और नीचे का होंठ भीतर के तरफ हो। तभी शिशु सही तरह से दूध पी पायेगा।

7. दूध पिलाते वक्त ब्रेस्ट के निप्पल में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होना चाहिए। अगर हो रहा है तो कुछ गलत तो है, इस बात का ध्यान रखें।

8. अगर सब कुछ ठीक है तो शिशु आराम से दुध पीकर संतुष्ट हो जाएगा और शांत होकर या तो सो जाएगा या खेलगा।

मूल स्रोत-World Breastfeeding Week 2015: A step-by-step breastfeeding guide for new mums

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source