क्या आपके बच्चे के बाल भी ठंड में झड़ रहे हैं? कहीं इन 5 बाहरी कारणों से तो नहीं हो रहा हेयर फॉल?
Why Your Baby’s Hair Falls Out in Winter: सर्दी के मौसम में अगर आपके भी नवजात शिशु के बाल झड़ रहे हैं, तो इसकी वजह आपके लिए जानना जरूरी (Sardi main Mere Bacche ke Bal kyon Jhad Rahe hain) है।
Written by Ashu Kumar Das|Published : January 8, 2026 9:00 AM IST
Why Your Baby’s Hair Falls Out in Winter: जब से सर्दियों का मौसम शुरू हुआ है, मेरे 4 महीने के बच्चे के बाल घटते ही जा रहे हैं? समझ ही नहीं आ रहा क्या करूं, किससे बात करूं? दिल्ली में जब से कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हुई है, मेरी बहन रोज यही सवाल पूछती रहती है। मेरी बहन की तरह ही जिन पेरेंट्स के नवजात शिशु के बाल झड़ते हैं, उनके मन में भी यही सवाल आते हैं। कई पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चों का बालों का कम होना या झड़ना कहीं कोई गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं है।
लेकिन सच यह है कि नवजात और छोटे बच्चों में बाल झड़ना अक्सर एक सामान्य और अस्थायी (Sardiyo main Mere Bacche ke Bal kyon Jhad Rahe hain) प्रक्रिया होती है। लखनऊ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि सर्दियों के मौसम में नवजात शिशुओं के बाल झड़ने की समस्या ज्यादा हो जाती है।
नवजात शिशु के बाल झड़ना क्या सामान्य है?
जी हां, जन्म के बाद पहले 3 से 6 महीनों में बच्चों के बाल झड़ना बेहद सामान्य माना जाता है। मेडिकल भाषा में इसे Neonatal Hair Loss या Telogen Effluvium कहा जाता है।
सर्दियों में नवजात शिशु के बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं- Why do newborn babies lose more hair in the winter?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डॉ. तरुण आनंद बताते हैं कि सर्दियों में नवजात शिशुओं के बालों का झड़ना बहुत ही सामान्य बात है। सर्दियों में नवजात शिशुओं के बाल आमतौर पर क्रैडल कैप या सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के कारण होता है।
अक्सर पेरेंट्स सर्दी से बच्चों को बचाने के लिए टोपी पहनाते हें। टाइट या सिंथेटिक कपड़े से बनी टोपी पहनने से बच्चों के सिर के हिस्से में घर्षण बढ़ता है। सर्दियों में बच्चों को लंबे समय तक टोपी पहनाने से पसीना और गंदगी स्कैल्प में जमा हो सकती है। इससे बच्चों के बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।
जन्म के बाद मां के हार्मोन का असर धीरे-धीरे बच्चे के शरीर से खत्म होता है। बच्चों में ये होने वाला ये बदलाव बालों के ग्रोथ साइकल को प्रभावित करता है। इसका असर सर्दियों में ज्यादा देखा जाता है। जिससे भी बच्चों के बाल झड़ और टूट सकते हैं।
नवजात शिशु अधिकतर समय पीठ के बल लेटे रहते हैं। सिर का पिछला हिस्सा गद्दे या गर्म कंबल पर रहता है। ऐसे में घर्षण बढ़ता है, जिससे बच्चे के पिछले हिस्से के बाल झड़ सकते हैं।
डॉ. तरुण आनंद बताते हैं कि सर्दी के मौसम में अगर आपके 1 साल से कम उम्र के बच्चे के बाल झड़ रहे हैं, तो ये पूरी तरह से नॉर्मल है क्योंकि ये अस्थायी बाल होते हैं, और स्थायी बाल आमतौर पर जेनेटिक्स, डाइट और पोषण के आधार पर एक साल बाद आते हैं।
सर्दियों में बच्चों के बालों का झड़ना कैसे रोके
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बाल रोग विशेषज्ञ ने इस बात की भी जानकारी दी है कि सर्दियों में बच्चों के बालों का झड़ना कैसे रोका जा सकता है।
TRENDING NOW
सर्दी में बच्चों के बाल न झड़े इसके लिए हल्के गुनगुने तेल से सिर की मालिश करें। तेल मालिश से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
सिर के स्कैल्प पर गंदगी न जमा हो इसके लिए सप्ताह में 2 बार माइल्ड शैंपू और गुनगुने पानी से बालों को धोएं।
सर्दी से बचाने के लिए बच्चों को टोपी पहना रहे हैं तो इसे नियमित तौर पर अच्छे से साफ करें। दिन में कम से कम 2 बार बच्चे की टोपी जरूर बदलें।
सर्दी में टोपी पहनाने के कारण बच्चे के बाल झड़ते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.