Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सावधान! इस पोजीशन में बैठने वाले बच्चों को हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

कुछ ऐसे बच्चे होते हैं, जिन्हें W पोजीशन में बैठने की आदत होती है, ये पोजीशन उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो (Sitting Position for Kids ) सकता है। आइए जानते हैं डब्यू पोजीशन में बैठने के क्या नुकसान होते हैं-

सावधान! इस पोजीशन में बैठने वाले बच्चों को हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
सावधान! इस पोजीशन में बैठने वाले बच्चों को हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Written by Kishori Mishra |Updated : September 23, 2020 2:11 PM IST

Sitting Position for Kids : बड़ों से ज्यादा बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। माता-पिता के लिए छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखना किसी टास्क से कम नहीं होता है। अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों की छोटी-छोटी आदतों को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में ये समस्याएं आगे चलकर खतरनाक हो सकती हैं। बच्चों के बैठने के तरीकों को ही ले लें, अगर बच्चे सही से नहीं बैठते हैं, तो उन्हें आगे चलकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसे बच्चे होते हैं, जिन्हें W पोजीशन में बैठने की आदत होती है, ये पोजीशन उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो (Sitting Position for Kids ) सकता है।

घुटनों के बल बैठने से क्यों होती हैं समस्याएं?

अगर आपके बच्चे लगातार घुटनों के बल बैठते हैं, तो उन्हें हाइपरमोबाइल की समस्या हो सकती है। इसके कारण बच्चों को जोड़ों में दर्द और ट्रंक की मांसपेशियां कमजोर हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो लगातार घुटनों के बल से बैठने के कारण पैदा होती है। घुटनों के बल बैठने के कारण बच्चे अधिक सक्रिय नहीं हो पाता हैं, जिसके कारण उन्हें अधिक समस्याएं (Sitting Position for Kids ) होती हैं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर

कुछ बच्चों को पढ़ते, खेलते और टीवी देखते समय पैरों को मोड़कर बैठने की आदत होती है, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिकतर बच्चे  'W सिटिंग' पोजीशन में बैठे नजर आते हैं। इस पोजीशन में बैठना उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक  हो सकता है।

Also Read

More News

हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

अगर आपका बच्चा W आकार में पैरों को मोड़ कर बैठता है तो इससे बच्चों की हड्डियां कमजोर हो सकती है और उनकी ग्रोथ भी रुक सकती है। इस प्रकार की पोजीशन में बैठने से बच्चों के विकसित होते अंगो पर भी गहरा असर होता है।

हड्डी खिसकने का डर

W पोजीशन में बैठने वाले बच्चों की हड्डी खिसकने का खतरा काफी अधिक बना रहा है है। क्योंकि इस पोजीशन में बैठने की वजह से मांसपेशियां और तंत्रिकाएं कमजोर हो जाती हैं।

कौन-सी पोजिशन है सही?

बच्चों को सुखासन पोजीशन में बैठना चाहिए। उनके लिए यह पोजिशन सबसे बेहतर पोजीशन होता है। यह सीटिंग पोजीशन हर उम्र के बच्चों के लिए सही होता है।

शिशुओं को हो रही है कब्ज की समस्या, इन घरेलू उपायों से शिशुओं के कब्ज की समस्या को करें दूर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन 3 तरीकों से शिशुओं की बढ़ाएं इम्यूनिटी, कोविड-19 से होगा बचाव

About the Author

... Read More