बच्चा अचानक क्यों बंद कर देता है मां का दूध पीना? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

नवजात अपनी किसी भी फीलिंग को बोलकर नहीं बता पाते हैं। वह अपनी बात को महज रोकर जता सकते हैं। वैसे तो आपको बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिनसे आप इन कारणों की पहचान कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 2, 2020 12:16 PM IST

नवजात शिशु का पहला और एकमात्र आहार मां का दूध होता है। बच्चों के लिए मां के दूध से बेहतर और कुछ नहीं होता है। क्योंकि नवजात को केवल मां का दूध ही पचता है और वह उनके लिए अमृत का काम करता है। मां के दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। आमतौर पर बच्चे 2 से 3 साल तक मां का दूध पीते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे अचानक से मां का दूध पीना बंद कर देते हैं। क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं? कहीं ये बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक तो नहीं हैं? कहीं बच्चा किसी रोग का शिकार तो नहीं है? अगर आपके जहन में भी इस तरह के सवाल आ रहे हैं तो आपको खुद इनका जवाब जानने की कोशिश करनी पड़ेगी। क्योंकि नवजात अपनी किसी भी फीलिंग को बोलकर नहीं बता पाते हैं। वह अपनी बात को महज रोकर जता सकते हैं। वैसे तो आपको बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिनसे आप इन कारणों की पहचान कर सकते हैं।

Breastfeeding

1. स्तनों में दूध कम होना

बच्चे का अचानक से दूध पीना बंद करने के पीछे मां के स्तनों में दूध की कमी हो सकता है। यानि कि जब मां के स्तनों में दूध कम हो जाता है तो उस स्थिति में बच्चे को ज्यादा एनर्जी लगानी पड़ती है। जिसके चलते वह दूध पीना अचानक से छोड़ देते हैं और फिर भूख की वजह से रोते हैं। ऐसी स्थिति में आप बच्चे को बोतल का दूध पिला सकती हैं।

2. सांस लेने में दिक्कत

जब बच्चे दूध पीते हैं तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। नाक के द्वारा सांस का आदान प्रदान करने में जब बच्चों को काफी दिक्कत होती है तो वह अचानक से दूध पीना छोड़ देते हैं। अगर आपके शिशु ने भी अचानक से दूध पीना छोड़ दिया है तो उसका एक कारण यह भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप बच्चे की नाक में नोजल स्प्रे डाल सकते हैं और बच्चे को नहलाते वक्त हल्के हाथों से उनकी नाक साफ कर सकते हैं।

3. बुखार आना

जब बच्चों को बुखार आता है तो उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और वे दूध पीने के लिए जोर नहीं लगा पाते हैं। अगर बुखार और दूध न पीने जैसे लक्षण शिशु में एकसाथ दिखते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

newborn care

4. पेट में दर्द

नवजात या 1 से 2 साल के शिशुओं को भी पेट में दर्द की समस्या होती है। क्योंकि शिशु केवल दूध पीते हैं इसलिए वे अक्सर कब्ज, गैस और पेट के दर्द के शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चा तुरंत दूध पीना बंद कर देता है। ऐसी स्थि​ति में बच्चे को कंधे पर लेटाकर सुलाएं और डकार दिलाने की कोशिश करें।

5. दांत निकलना

दांत निकलना भी नवजात का अचानक से दूध छोड़ने का एक कारण हो सकता है। जब शिशु के नए नए दांत आते हैं तो दूध पीते वक्त उन्हें चुभते हैं। इसलिए भी कई बार बच्चे दूध पीना छोड़ देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source