... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 5, 2023 8:09 AM IST
Cow Milk - बचपन से ही हम अपने बड़े-बुजुर्गों के मुंह से यही बात सुनते आए हैं कि गाय का दूध पीने से हमारे शरीर को बहुत ताकत मिलती है। इसके सेवन से हमें बहुत फायदे मिलते हैं, साथ ही यह हमारी सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में भी बहुत मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर नवजात शिशु को गाय का दूध पिलाने से मना करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि गाय का दूध नवजात शिशु के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। साथ ही, इसके सेवन से बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए डॉक्टर बच्चों को सिर्फ फॉर्मूला मिल्क देने की ही सलाह देते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि फॉर्मूला मिल्क नवजात शिशु के लिए ज्यादा अच्छा होता है। फॉर्मूला मिल्क भी गाय के दूध से ही बना होता है, लेकिन इसको हम बच्चे के पाचन के हिसाब से दे सकते हैं। लेकिन क्यों एक साल के बच्चे को गाय का दूध पिलाने से मना किया जाता है, आइए जानते हैं इस लेख में।
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गाय का दूध बहुत हैवी होता है। इससे बच्चे के पाचन पर असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि इस समय बच्चे का पाचन बहुत नाजुक होता है और गाय का दूध पिलाने से बच्चे को पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि गाय के दूध मे भरपूर मात्रा मे पोटैशियम, सोडियम और प्रोटीन पाया जाता है, जिसे बच्चा आसानी से हजम नही कर पाता है। क्योंकि इस समय बच्चे के विकास के लिए आयरन, विटामिन-ई और फैटी एसिड की जरुरत होती है, जो दूध मे कम मात्रा मे पाया जाता है। इन कारणों से डॉक्टर बच्चे को गाय का दूध देने से मना करते हैं क्योंकि गाय के दूध मे आयरन कम मात्रा मे पाया जाता है, जिसके कारण बच्चे के शरीर मे एनीमिया की कमी हो जाती है।
बच्चो को एक साल की उम्र के बाद 400 मिली ग्राम तक गाय का दूध पिला सकते हैं। इससे ज्यादा दूध पिलाने की जरुरत नहीं है।
गाय का दूध बच्चे के शरीर मे कैल्शियम की कमी को दूर करता है।
गाय के दूध मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है, जिसके कारण बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। साथ ही, गाय के दूध मे भरपूर मात्रा मे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चे के विकास के लिए बहुत जरुरी होते हैं।