गांव में रहने वाले बच्चे कम बीमार क्यों पड़ते हैं, कम उम्र में ही इम्यूनिटी ज्यादा स्ट्रॉन्ग कैसे हो जाती है

Village vs City Children Health: अच्छे हॉस्पिटल और बेहतर एजुकेशन सिस्टम होने के बावजूद भी शहरों के बच्चे गांवों में रहने वाले बच्चों की तुलना में ज्यादा बीमार पड़ते हैं और इस लेख में हम आपको इस बारे में खास जानाकरी देंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 2, 2026 5:37 PM IST

Children Immunity And Lifestyle: गांवों की तुलना में शहरों में ज्यादा हेल्थ सुविधाएं होती हैं, ज्यादा हॉस्पिटल्स होते हैं दवाएं आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन फिर भी गांवों की तुलना में बच्चे ज्यादा शहरों में ही बीमार पड़ते हैं। शहरों का एजुकेशन सिस्टम भी गांवों से अच्छा होता है और शहर के बच्चे व उनके माता पिता ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस होते हैं। फिर भी शहरों में बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसा पता क्यों है? क्योंकि गांव में रहने वाले बच्चों का लाइफस्टाइल शहर में रहने वाले बच्चों से अच्छा होता है। यह हो सकता है कि आपको इस बात पर विश्वास न हो, लेकिन आपको बता दें कि अच्छे लाइफस्टाइल और फैन्सी लाइफस्टाइल में फर्क होता है। लाइफस्टाइल से जुड़े बहुत से ऐसे कारण हैं, जो बताते हैं कि आखिर क्यों शहरों में रहने वाले बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं, गांवों में रहने वाले बच्चों की तुलना में।

खान-पान

इस बात में भी कोई शक नहीं है कि गांवों में खाया जाने वाला खाना शहर के फैंसी खाने से कई गुना ज्यादा हेल्दी होता है। शहरों में घर पर बना खाना भी इतना हेल्दी नहीं माना जाता है। वहीं गांव में ज्यादातर सब्जियां व अनाज आदि अपने ही घरों व खेतों में उगाया जाता है। गांव के खाने में किसी तरह के अतिरिक्त फ्लेवर या प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

(और पढ़ें - बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स)

साफ हवा

जहां शहरों की हवा में जहर घुलता जा रहा है, वहां आज भी गांवों की हवा अपेक्षाकृत साफ और ताजी है। छोटे बच्चों पर प्रदूषण वाली हवा का गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे उन्हें सांस, स्किन और आंखों से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। वहीं गांवों में रहने वाले बच्चों खुली जगह होने और साफ हवा होने के कारण इन चीजों से बच जाते हैं।

(और पढ़ें - प्रदूषण से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर)

जरूरत से ज्यादा हाइजीन

जहां शहरों में बच्चों का ध्यान रखने में जरूरत से ज्यादा हाइजीन अपनाने की कोशिश की जाती है, वहीं गांवों के बच्चे आज भी रेत में खेल-कूद कर ही बड़े हो रहे हैं। इससे उनके इम्यून सिस्टम को समय पर सीखने का मौका मिलता है और व मजबूत बन जाता है। शहरों में बच्चों के लिए जरूरत से ज्यादा सैनिटाइजर व एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करके उन जरूरी सूक्ष्मजीवों को भी नष्ट कर दिया जाता है, जिनकी जरूरत इम्यून सिस्टम को सीखने के लिए होती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।