Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

2 साल से कम उम्र के बच्चों को भूलकर भी दें एडड शुगर वाले ड्रिंक या फूड्स! शरीर में होंगी ये समस्याएं

क्या आप जानते हैं कि 2 साल से कम उम्र के बच्चे को ऐसे फूड्स खिलाना, जिसमें एडड शुगर हो बच्चे के लिए कितना घातक हो सकता है। जानिए क्यों है ये हानिकारक।

2 साल से कम उम्र के बच्चों को भूलकर भी दें एडड शुगर वाले ड्रिंक या फूड्स! शरीर में होंगी ये समस्याएं
2 साल से कम उम्र के बच्चों को भूलकर भी दें एडड शुगर वाले ड्रिंक या फूड्स! शरीर में होंगी ये समस्याएं

Written by Jitendra Gupta |Published : January 27, 2022 11:36 PM IST

क्या आप अपने बच्चे को कोई फल और सब्जी मैश करके खिलाते हैं तो वो वापस से पूरा मुंह से निकाल देता है? लेकिन जब आप उसे कोई मीठी चीज खिलाते हैं तो वो बड़ी आसानी से उसे गटक जाता है और मुंह से आह भी निकालता। अक्सर माता-पिता किसी खुशी के मौके पर अपने बच्चे को मीठा खिलाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2 साल से कम उम्र के बच्चे को ऐसे फूड्स खिलाना, जिसमें एडड शुगर हो बच्चे के लिए कितना घातक हो सकता है। कभी-कभार तो चलता है लेकिन नियमित रूप से ऐसा करना आपके बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं एडड शुगर से बच्चे के शरीर पर होने वाले नुकसान।

किन-किन चीजों में होता है एडड शुगर

जन्म के शुरुआती दो वर्षों में अपने बच्चे को ऐसी मीठी चीजें खिलाना, खासकर जिनमें एडड शुगर हो बच्चे के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। खाने को प्रोसेस्ड करने के दौरान फूड्स में शुगर शामिल करने को एडड शुगर कहते हैं। स्वीटनर, सिरप और फलों/सब्जियों के रस जैसे फूड्स में शुगर मिलाई जाती है। योगर्ट, बेबी स्नैक्स, फ्रूट ड्रिंक, मिठाई और स्वीट बेकरी फूड्स बच्चों को नहीं खिलाने चाहिए क्योंकि ये उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

क्यों इन्हें डाइट में नहीं करना चाहिए शामिल?

जन्म के शुरुआती चौबीस महीनों में बच्चों को बेहतर विकास चाहिए होता है, जिसके लिए ढेर सारे पोषक तत्वों और कैलोरी की आवश्यकता होती है। आमतौर पर जिन फूड्स में एडड शुगर होती है उनमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है लेकिन उनमें पोषक तत्वों की मात्रा कम पाई जाती है।

Also Read

More News

2 साल की कम उम्र में बच्चे पहले से ही सीमित मात्रा में भोजन करते हैं लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे जो भी खाते हैं उनके शरीर के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए ऐसे फूड्स न दें, जो उनकी सेहत को प्रभावित करे इसलिए एडड शुगर वाले फूड्सको इनकी डाइट से हटा देना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या हो सकते हैं प्रभाव

शुरुआती वर्षों के दौरान हाई शुगर फूड्स बच्चों को खिलाने से उनमें मोटापे, ह्रदय संबंधी रोग और कम उम्र में ही दांतों में सड़न हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि जो हम बच्चों को शुरुआत में खिलाते हैं वे उन्हीं चीजों के शौकीन हो जाते हैं और उन्हीं चीजों पर टूट के पड़ते हैं। आगे चलकर यही समस्याएं उनमें शुगर क्रेविंग बढ़ा देती हैं और वे ऐसी चीजें नहीं खाते हैं, जो खट्टी होती है या जिनका स्वाद तीखा होता है। इसलिए अपने बच्चों को शुरुआत में एडड शुगर वाले फूड्स न खिलाएं।

About the Author

... Read More