
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Best Massage Oil for Newborn Baby : बेबी की त्वचा बहुत ही नाज़ुक और संवेदनशील होती है, इसलिए उसकी देखभाल में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल का चुनाव ध्यान से करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में, बच्चों की नाजुक त्वचा को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए मालिश करना बहुत जरूरी माना जाता है। अधिकतर लोग सरसों, नारियल और बादाम का तेल बच्चों की मालिश के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप बेस्ट तेल की तलाश कर रहे हैं, तो ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल उनके लिए बेस्ट हो सकता है।
जैतून का तेल कई तरह के पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बच्चों की त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है। हालांकि, हर बच्चे की त्वचा अलग होती है और कुछ शिशुओं की त्वचा पर यह तेल सूट न भी करें। इसलिए उपयोग करने से पहले ही डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें। आज हम आपको इस लेख के बारे में जानकारी देंगे कि बच्चों के शरीर में मालिश करने के लिए जैतून का तेल किस तरह है बेस्ट?
बेबी की त्वचा बेहद कोमल होती है। ऑलिव ऑयल में मॉइश्चराइजिंग गुणों की मात्रा ज्यादा होने के साथ इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड पाए जाते हैं। जिससे बेबी की नाजुक त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखा जा सकता है। आपको बता दें कि ऑलिव ऑयल से मालिश के दौरान बेबी को पोषण मिलता है, जो उसकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ऑलिव ऑयल से बेबी की मालिश करनी चाहिए। ऑलिव ऑयल शिशु की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद हो सकता है। जिससे बेबी को नींद भी अच्छी आती है और आपके बेबी की त्वचा को नरम रखने में भी काफी मदद कर सकता है।
ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि सर्दियों में बच्चे की त्वचा जल्दी रूखी हो जाती है, जिससे बेबी की त्वचा पर रूखापन आ जाता है। ऐसे में, ऑलिव ऑयल लगाने से शिशु की त्वचा से ड्राईनेस दूर रहती है और स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।
ज्यादातर बच्चों को डायपर पहनाने से रैशेज की समस्या का सामना पड़ सकता है। ऐसे में, आप ऑलिव ऑयल को रैशेज के स्थान पर लगा सकते हैं क्योंकि ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बेबी की त्वचा पर होने वाली हल्की जलन, लालिमा या खुजली को शांत करने में मदद कर सकते हैं।
शिशुओं के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको बच्चे की मालिश करते वक्त तलवों पर ज्यादा से ज्यादा तेल लगाना चाहिए। जिससे बेबी का शारीरिक और मानसिक रूप से विकास अच्छे से हो सकें और शिशु को आसानी से चैन की नींद आ जाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।