Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चे का दिमाग चाहते हैं कंप्यूटर जैसा तेज? तो आज से खिला शुरू कर दें ये 5 चीजें

How can I improve my baby's brain : अगर आपके बच्चे की याददाश्त कमजोर है, तो आप उन्हें कुछ ऐसी चीजें खिला सकते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। आइए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

बच्चे का दिमाग चाहते हैं कंप्यूटर जैसा तेज? तो आज से खिला शुरू कर दें ये 5 चीजें
Brain Booster foods

Written by Kishori Mishra |Updated : January 13, 2026 12:50 PM IST

How can I increase my baby's IQ : हेल्दी, लंबी और एक्टिव लाइफ के लिए दिमाग का तेज होना बहुत जरूरी होता है। आजकल आपने देखा होगा कि कॉम्पीटीशन के इस दौर में बच्चों पर अच्छे मार्क्स लाने के साथ-साथ हर चीज में एक्टिव होने का काफी प्रेशर रहता है। इसके अलावा, हर किसी से आगे बढ़ने का जो प्रेशर होता है, उसे झेलने के लिए भी दिमाग मजबूत होना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिमाग को तेज करने के लिए और मैमोरी को बूस्ट करने के लिए कैसी डाइट होनी चाहिए।

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, जो खाना आपके दिल के लिए अच्छा होता है, वह आपके ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है। रेगुलर हेल्दी डाइट लेने से मेमोरी लॉस स्लो हो सकता है, साथ ही माइंड भी काफी एक्टिव रहता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से बच्चों का दिमाग काफी तेज हो जाएगा।

दिमाग को तेज बनाने के लिए बच्चों को दे यें चीजें

बच्चों का दिमाग शार्प करे हरी, पत्तेदार सब्ज़ियां

बच्चों का दिमाग तेज बनाना चाहते हैं, तो पालक, केला, कोलार्ड ग्रीन्स और ब्रोकली खिला सकते हैं, क्योंकि ये सभी चीजें विटामिन K, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। जो लोग रेगुलर ये सब्ज़ियां खाते हैं, उनकी मेमोरी और सोचने की क्षमता धीरे-धीरे तेज होती है।

Also Read

More News

फैटी फिश से बच्चों का दिमाग करें तेज

सैल्मन और टूना जैसी फिश ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं। ये हेल्दी फैट न सिर्फ दिमाग को तेज बनाने का काम करते हैं, बल्कि अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) की बीमारी से भी बचाते हैं। इसलिए बच्चों को हफ्ते में कम से कम दो बार मछली खिलाएं। अगर आपके बच्चे को मछली पसंद नहीं है, तो आप अखरोट, अलसी के बीज और एवोकाडो जैसी चीजें खिला सकते हैं।

बेरीज से बच्चों का दिमाग होगा तेज

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनॉयड्स नाम के नेचुरल पिगमेंट होते हैं। ये याददाश्त और सीखने की क्षमता को बेहतरबनाते हैं। एक स्टडी से पता चला है कि जो महिलाएं हफ्ते में दो या उससे ज़्यादा बार बेरीज खाती हैं, उनकी याददाश्त लगभग 2.5 साल तक ज्यादा अच्छी हो जाती है। ऐसे में अपने बच्चों को भी बेरीज खिलाना न भूलें।

चाय और कॉफी बढ़ाए ध्यान करने की क्षमता

चाय और कॉफी वैसे तो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं, लेकिन जब बात ध्यान लगाने की हो तो चाय या कॉफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। स्टडीज़ से पता चलता है कि यह ध्यान लगाने की क्षमता को बेहतर करता है, साथ ही नई मेमोरीज को मज़बूत करने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन बिना दूध और चीनी के करने से फायदे हो सकते हैं। वहीं, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को चाय-कॉफी देने से बचें।

अखरोट से दिमाग होता है बूस्ट

नट्स हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और अखरोट दिमाग के लिए काफी अच्छे होते हैं। इनमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) होता है, जो ओमेगा-3 का एक टाइप है। रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग रेगुलर अखरोट खाते हैं, उनकी याददाश्त और सोचने की क्षमता ज्यादा बेहतर होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • बच्चों का दिमाग तेज करे अखरोट
  • चाय-कॉफी से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
  • बेरीज बच्चों के दिमाग के लिए अच्छा होता है।