
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
स्विमिंग बच्चे के दिमागी विकास को बेहतर बनाती है।
क्या आपका बच्चा 2, 3 या 4 साल का है और आप सोच रहे हैं कि उसे स्विमिंग क्लास में भेजना चाहिए या नहीं? आजकल पेरेंट्स बच्चों को कम उम्र से ही नई-नई एक्टिविटी सिखाना चाहते हैं। इन्हीं में से एक है स्विमिंग। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर छोटा बच्चा स्विमिंग सीखने के लिए तैयार होता है? और किस उम्र में इसकी शुरुआत करना सबसे सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक से।
डॉ. रवि मलिक का कहना है कि बच्चों को स्विमिंग सिखाने का फैसला केवल उम्र देखकर नहीं, बल्कि उनकी शारीरिक, मानसिक और इमोशनल तैयारी को ध्यान में रखकर लेना चाहिए। बच्चों को सही उम्र में स्विमिंग सिखाई जाए तो इससे न सिर्फ बच्चे का विकास बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी वो आगे बढ़ता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डॉ. रवि ने 2, 3 और 4 साल की उम्र में बच्चा कब स्विमिंग के लिए तैयार होता है, इसकी जानकारी भी दी है।
डॉक्टर बताते हैं कि 2 साल की उम्र में बच्चा पानी को समझ सकता है, लेकिन इस उम्र में उससे स्विमिंग करने की उम्मीद करना सही नहीं है। इस उम्र में स्विमिंग का उद्देश्य केवल बच्चे का पानी के प्रति डर कम करना और उसे पानी में सहज महसूस करना होना चाहिए। 2 साल की उम्र में बच्चे पानी से पानी में खेलना, चेहरे पर पानी पड़ने की आदत और स्वीमिंग पूल के अंदर हाथ - पैर मारना सीख सकते हैं। जो पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा 2 साल की उम्र में स्विमिंग सीखे उन्हें स्पेशल ट्रेनर को हायर करना जरूरी है।
तीन साल की उम्र तक कई बच्चों की समझ और शरीर का संतुलन पहले से बेहतर हो जाता है। अगर बच्चा निर्देशों को समझ सकता है और पानी से नहीं डरता, तो बेसिक स्विमिंग स्किल्स सिखाई जा सकती हैं। 3 साल की उम्र में बच्चा अगर स्विमिंग करता है तो वो पानी में फ्लोट करना सीख सकते हैं। किक मारने और हाथ चलाने जैसी शुरुआती तकनीक सीखते हैं।
View this post on Instagram
बाल रोग विशेषज्ञ का मानना है कि चार साल की उम्र तक ज्यादातर बच्चे स्वीमिंग के दौरान ट्रेनर की बातों को सही तरीके से समझ पाते हैं और उन्हें फॉलो करने में सक्षम होते हैं। इस उम्र में बच्चों की मांसपेशियों का नियंत्रण और शरीर का संतुलन भी पहले से विकसित हो चुका होता है। डॉ. रवि मलिक के मुताबिक, यदि बच्चा हेल्दी है और पानी में सुरक्षित महसूस करता है, तो 4 साल की उम्र नियमित स्विमिंग ट्रेनिंग शुरू करने के लिए काफी सही मानी जाती है।
डॉक्टर बताते हैं कि स्विमिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज भी है। बच्चों को स्विमिंग सीखने से विभिन्न प्रकार के फायदे मिलते हैं।
बच्चों को स्विमिंग सिखाने की कोई एक तय उम्र नहीं है, लेकिन सामान्य तौर पर 2 साल की उम्र में पानी से परिचय, 3 साल में शुरुआती स्किल्स और 4 साल की उम्र में नियमित ट्रेनिंग शुरू करना ज्यादा सही माना जाता है। सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक का कहना है कि स्विमिंग तभी फायदेमंद है जब इसे पूरी सुरक्षा, कोच और माता-पिता की निगरानी में कराया जाए।
Disclaimer: यह लेख सामान्य उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग सीखाना चाहते हैं तो पहले इस बारे में डॉक्टर, स्विमिंग ट्रेनर से बात जरूर करें।