hamburger icon
A
Read in English

Newborn baby को पानी पिला सकते हैं या नहीं? जानें क्या सिर्फ दूध से भी चल जाता है काम

When can babies drink water : अगर आप भी हाल-फिलहाल में माता-पिता बने हैं तो आप भी ये सोच रहे होंगे कि अपने बच्चे को पानी कब दें और कितनी मात्रा में दें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 12, 2023 6:39 PM IST

When can babies drink water : आप प्यास लगने पर क्या करते हैं? जाहिर सी बात है पानी पीते होंगे लेकिन बच्चों या फिर उन किड्स का क्या, जो प्यास लगने पर आपसे पानी नहीं मांग पाते हैं? अगर आप भी हाल-फिलहाल में माता-पिता बने हैं तो आप भी अपने बच्चे को पानी देने के बारे में सोचते हैं क्योंकि प्यास सिर्फ और सिर्फ पानी से ही बुझती है। पानी बच्चे को हेल्दी रखने के साथ-साथ जरूरी काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। ये तब और जरूरी हो जाता है जब आपका बच्चा स्तनपान या फिर फार्मूला वाला दूध पी रहा होता है लेकिन क्या उससे उसका शरीर हाइड्रेट रहता है? इस बात का जवाब हर माता-पिता जानने चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं किस उम्र से बच्चों को पानी पिलाना चाहिए और उन्हें कितनी मात्रा पानी की देनी चाहिए।

बच्चों को क्यों नहीं पिलाना चाहिए पानी?

दरअसल जन्म के बाद कुछ महीनों तक बच्चों का शरीर पानी को अवशोषित करने के लिए तैयार नहीं होता है और अगर उन्हें समय से पहले पानी दिया जाता है तो उन्हें कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इनमें पोषक तत्वों की कमीसे लेकर वॉटर इनटॉक्सिफिकेशन शामिल है।

बच्चों के पेट में कितनी जगह

दरअसल बच्चों के पेट में सिर्फ 1 से 2 चम्मच यानि 5 से 10 मिलीलीटर की ही जगह होती है। इसलिए जब आप उसे पानी पिला देते हैं तो उसका पेट पानी से ही भर जाता है और दूसरी जरूरी ड्रिंक बच्चा नहीं पी पाता है। इस वजह से उसे जरूरी पोषक तत्व भी प्राप्त नहीं हो पाते हैं। यही कारण है कि कुछ बच्चों की ग्रोथ सही तरीके से नहीं हो पाती है और उसकी ग्रोथ में दिक्कत आती हैं।

किस उम्र से देना चाहिए बच्चों को पानी?

शुरू के कुछ महीनों तक बच्चों को पानी की जरूरत नहीं होती है लेकिन अगर आपको उन्हें पानी पिलाना है तो एक घूंट पानी दे सकते हैं। नवजात बच्चों और किशोरों को व्यस्कों की तरह ज्यादा पानी नहीं पीना होता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में पानी उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

कौन सा पानी दें

बच्चों को कभी भी टूटी का पानी नहीं देना चाहिए क्योंकि टूटी के पानी में मौजूद फ्लूराइड नवजात बच्चों के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। आप बच्चों को आरओ का पानी पिला सकते हैं, जो कि उनके लिए सुरक्षित है। बच्चों को साफ पानी पिलानेकी ही जरूरत है, जो कि उन्हें हेल्दी रखने में मदद करेगा।

कितना पानी दें

बच्चों को शुरुआती 6 महीने तक रोजाना आधा कप पानी पिला सकते हैं। हालांकि कुछ बच्चों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है जबकि कुछ नवजात बच्चों का काम फार्मूला मिल्क से चल जाता है और उन्हें अतिरिक्त पानी की जरूरत नहीं होती है। अगर आपको अपने बच्चे को पानी पिलाना है तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।