जब बच्चा हो जाए 6 महीने का तो जरूरी है उनके आहार में बदलाव, खिलाएं ये पौष्टिक चीजें

छह महीने का होने के बाद बच्चे को उबला हुआ पानी ठंडा करके दिन में कम से कम तीन बार पिलाएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 19, 2019 11:15 AM IST

बच्चे के 6 महीने का होने के बाद हर मां बच्चे को स्तनपान कराने के साथ ही उसे कुछ आहार भी खिलाना चाहती है। वास्तव में यह एक ऐसा समय होता है जब बच्चा दूध के अलावा किसी अन्य आहार का पहला स्वाद चखता है लेकिन ज्यादातर मांओं को इस बारे में सही जानकारी नहीं होती है कि 6 महीने का होने के बाद आखिर बच्चे को किस तरह का आहार देना चाहिए। जानकारी के अभाव में ज्यादातर मांएं अपने बच्चे को ऐसा आहार खिला देती हैं जो कभी-कभी बच्चे के लिए नुकसानदायक भी हो जाता है। जानें, जब बच्चा 6 महीने का हो जाए तो उसे किस तरह का आहार देना चाहिए।

जानें, दस वर्ष तक के बच्चों के लिए कितनी नींद है जरूरी

स्‍तनपान कराती रहें

बच्चे को बार-बार और लगातार स्तनपान कराते रहें क्योंकि जब तक बच्चा एक साल से अधिक उम्र का नहीं हो जाता है उसे सभी पोषक मां के दूध से ही प्राप्त होता है। प्रत्येक दो या तीन घंटे पर या जरूरत के हिसाब से बच्चे को स्तन पान कराएं।

खिलाना शुरू कर दें फल

सेब, एवोकैडो, खुबानी, केला, आम, नाशपाती, पपीता जैसे फल बच्चे को 6 महीने का होने के बाद खिलाते रहना चाहिए।

खिलाएं सब्जियां

छह महीने का होने के बाद बच्चा उबली एवं मसली हुई सब्जियां जैसे हरी बीन्स, गाजर, स्वीट पोटैटो, हरी मटर और आलू को आसानी से पचा सकता है।

बच्चों को जबरदस्ती खिलाना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं, जानें कारण

पानी पिलाएं

छह महीने का होने के बाद बच्चे को उबला हुआ पानी ठंडा करके दिन में कम से कम तीन बार पिलाएं।

चावल का पानी

एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें एक चौथाई कप चावल डालकर पकाएं। चावल जब पूरी तरह से न पका हो तब इसमें से चावल का पानी निकाल लें और उसमें जरा सा नमक मिलाकर ठंडा करके बच्चे को खिलाएं।

जरूरी है अनाज एवं दालें

बच्चे को अनाज एवं दालें जैसे चावल, जौ, ओट्स और आवश्यक पोषक तत्व युक्त आहार दें।

नवजात शिशुओं का ब्लड प्रेशर हो सकता है लो, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें

नाश्ते में एप्पल प्यूरी

एक कटे हुए सेब को दो कप पानी में उबालें और इसे अच्छी तरह से मसलकर थोड़ा सा पानी डालकर एप्पल सॉस को पतला कर लें और नाश्ते में बच्चे को खिलाएं। स्वीट कॉर्न वेजिटेबल को ब्लेंड करके इसका सूप तैयार करके 6 महीने से 1 साल तक के बच्चे को खिलाया जा सकता है।

8 महीना होने पर ओट मील दें

एक बर्तन में पानी उबालें और इसमें ओट्स डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें पका केला मिलाएं और इस मिश्रण को अच्छी तरह से मसलें। पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसमें स्तन का दूध मिलाकर शिशु को खिलाएं। आप चाहें तो दूध में दलिया बनाकर भी लंच में बच्चे को खिला सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source