
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. Anil Gomber
उल्टी दस्त के बाद बच्चे का शरीर कमजोर हो जाता है।
बारिश के दिनों में बच्चों को उल्टी- दस्त की परेशानी होना बहुत ही आम बात है। मानसून में हवा में नमी, संक्रमण ज्यादा होते हैं और बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में जब बच्चा हवा के बीच संक्रमण से उल्टी व दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा छोटे बच्चों को दांत निकलने के दौरान भी उल्टी- दस्त होने लगते हैं। कई बार छोटे बच्चों को दांत निकलने के दौरान भी उल्टी- दस्त की समस्या होने लगती है। मेडिकल भाषा में इसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहते हैं। छोटे बच्चों को जब इस तरह की समस्या होती है तो पेरेंट्स का पहला सवाल यही होता है कि उन्हें सबसे पहले क्या देना चाहिए? डॉ. अनिल गोम्बर, सीनियर डायरेक्टर- इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजिस्ट, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन कहते हैं कि बच्चों को उल्टी- दस्त की समस्या में शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
डॉ. अनिल गोम्बर बताते हैं कि बच्चे को उल्टी दस्त लगने पर पहला काम इलाज नहीं, पानी की कमी को रोकना है। इसलिए इस स्थिति में बच्चे को तुरंत ORS यानी की जीवन रक्षक घोल देना चाहिए। WHO और UNICEF दोनों कहते हैं कि उल्टी-दस्त शुरू होते ही सबसे पहले ORS - Oral Rehydration Solution देना चाहिए।
उल्टी दस्त के लगने पर बच्चे को सबसे पहले ORS देना चाहिए।
डॉक्टर के अनुसार, बच्चों को दस्त और उल्टी के साथ शरीर से सिर्फ पानी नहीं, बल्कि सोडियम, पोटैशियम और ग्लूकोज भी निकल जाता है। सिर्फ सादा पानी देने से नमक की कमी और बढ़ सकती है। ORS में पानी + नमक + चीनी का सही अनुपात होता है जो शरीर तुरंत सोख लेता है। उल्टी - दस्त की परेशानी होने पर तुरंत ORS पीने से बच्चे के शरीर में पानी की कमी को रोका जा सकता है। हालांकि ORS को उल्टी-दस्त की दवा समझना बिल्कुल गलत है।
कई बार लोगों के घरों में पैकेट वाला ORS नहीं होते हैं। इस स्थिति में आप खास तरीके से घर पर ही ORS बना सकते हैं। इसके लिए 1 लीटर साफ उबला हुआ ठंडा पानी लें और उसमें 6 चम्मच चीनी, आधा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिला लें। थोड़ा सा स्वाद बढ़ाने के लिए आप ORS के घोल में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
उल्टी दस्त होने पर दवा देना भी जरूरी है।
डॉ. अनिल गोम्बर का कहना है कि बच्चों को ORS पिलाने के लिए सबसे जरूरी है नियम।
पहले कहा जाता था कि दस्त में केला, चावल, सेब, टोस्ट दें। अब डॉक्टर इसे नहीं मानते। बच्चे को उल्टी- दस्त होने पर अब डॉक्टर उसे भूखा रखने और खाना पूरी तरह से बंद करने की कोशिश करें। उल्टी- दस्त के बाद जैसे ही बच्चा ORS पी ले, उसे हल्का खाना देना शुरू करें। खाने से आंत जल्दी ठीक होती है। बच्चों को खाने में दाल का पानी, चावल, खिचड़ी, दही-चावल दें।
ORS देने के कुछ समय के बाद बच्चों के उल्टी- दस्त की समस्या ठीक हो जाती है। ललेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिनमें तुरंत डॉक्टर के पास जाना जरूरी हो जाता है। इसमें मुख्य रूप से शामिल है-
डॉ. अनिल कहते हैं कि ये शरीर में पानी की कमी का संकेत हैं और इसमें देर नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा अगर 24 घंटे में बच्चे को दी गई कोई भी चीज पेट में नहीं टिक रही और ORS पीते ही उल्टी हो जा रही है, पॉटी या उल्टी में खून आ रहा है, पेट में तेज दर्द है, 102°F से ज्यादा बुखार 2 दिन से ज्यादा है, या दस्त 3 दिन से ज्यादा लगातार हो रहे हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
ओआरएस को जीवन रक्षक घोल कहा जाता है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर कहते हैं- नहीं, ORS उल्टी और दस्त का इलाज नहीं है, बल्कि ये शरीर में होने वाली पानी और नमक की कमी का सबसे जरूरी बचाव है। जब बच्चे को उल्टी या दस्त होते हैं तो शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि सोडियम, पोटैशियम और ग्लूकोज भी निकल जाते हैं। अगर इस कमी को समय पर पूरा नहीं किया गया तो डिहाइड्रेशन हो सकता है जो बच्चों के लिए सबसे खतरनाक होता है। ORS उल्टी और दस्त वाले वायरस या बैक्टीरिया को खत्म नहीं करता है। इसलिए सिर्फ ORS के भरोसे उल्टी और दस्त को ठीक करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। हर बच्चे की स्थिति अलग होती है। उल्टी-दस्त के इलाज के लिए अपने बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। अगर बच्चे की हालत गंभीर लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।