छोटे बच्चों के पेट में दर्द को न समझें आम बीमारी, इसके पीछे भी हो सकते हैं ये 5 कारण गलती से भी ना करें इग्नोर

Stomach pain: छोटे बच्चों को अक्सर पेट में दर्द के लक्षण होने लगते हैं, जिसे कई बार हम आम समस्या समझ कर इग्नोर कर देते हैं लेकिन यह कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। इस लेख में जानें छोटे बच्चों के पेट में दर्द के पीछे का क्या कारण हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 1, 2024 3:01 PM IST

Causes of stomach pain in children: छोटे बच्चे अक्सर ही पेट दर्द की शिकायत करते हैं। कभी कभी माता पिता इसे उनकी शैतानियां समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि बच्चे हमेशा पेट दर्द का बहाना ही बनाएं कई बार उन्हें गैस कब्ज़ या अन्य किसी कारण की वजह से भी पेट में दर्द हो सकता है। बच्चों का पाचन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी कमजोर होता है। आपने कई बार ध्यान भी दिया होगा कि बच्चों का पेट अक्सर ही खराब हो जाता है उन्हें दस्त की परेशानी होती ही रहती है। जिसका मुख्य कारण साफ सफाई का ध्यान ना रखना और गलत लाइफस्टाइल है। इसलिए एक माता-पिता होने के नाते आपको उनके पेट दर्द को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए और इसके पीछे के कर्म को जानने की कोशिश करनी चाहिए।

अपच और गैस

बच्चों में पेट दर्द के सबसे मुख्य और आम कर्म में से एक है अपज और गैस होना। इसकी समस्या कुछ खाद्य पदार्थों से हो सकती है जैसे वसा युक्त चिकनी या अम्लीय। या फिर एक साथ अधिक खाना खाना या अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना भी गैस और अपच का कारण हो सकता है। जिस कारण आपके बच्चे को पेट के ऊपरी हिस्से में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। अपच और गैस के मुख्य लक्षणों में जी मिचलाना, बार-बार डकार आना और पेट भारी महसूस होना है।

कब्ज

नवजात बच्चों में कब जाति की समस्या बहुत कम देखी जाती है क्योंकि वह मां का ही दूध पीते हैं, लेकिन थोड़े बड़े होते ही बच्चे बाहर के खाद्य पदार्थ जैसे पिज्जा, बर्गर आदि। इस वजह से बच्चों को कब्ज की समस्या हो सकती है। पेट से माल का सही तरीके से निष्कासन ना होने की वजह से कब्ज हो जाती है। कब्ज में अक्सर ही पेट में भारीपन महसूस होना और हल्का दर्द महसूस होता है। क्योंकि बच्चे काफी नाजुक होते हैं वह इस दर्द को महसूस नहीं कर पाते और पेट दर्द की शिकायत करते हैं।

वायरल संक्रमण

वायरल संक्रमण भी उनके पेट दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। बच्चे अक्सर ही अपने गंदे हाथ मुंह में लेते हैं तो वहीं बिना हाथ धोएं खाना खा लेते हैं। यह छोटी-छोटी लापरवाहियां ही उनके पेट दर्द का कारण बनते हैं इसलिए जितना हो सके उन्हें ऐसा करने से रोके। वायरस का सबसे आसान तरीका शरीर में पहुंचने का पेट और मही होते हैं इसलिए उन्हें ऐसा करने से रोके।

अंदरूनी हिस्सों में सूजन

कई बार इसका कारण अंदरूनी हिस्सों में सूजन भी हो सकता है। अंदरूनी सूजन कई कर्म से हो सकती है कई बार बच्चे जब कोई एलर्जिक फूड खा लेते हैं तब भी उनके अंदरूनी हिस्सों में सूजन हो सकते हैं जिसकी वजह से उन्हें पेट दर्द की समस्या होती है। बच्चे के पेट के अंदरूनी हिस्से में सूजन आना कोई गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

अन्य गंभीर कारण भी हो सकती हैं वजह

पेट से जुड़ी पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी अपना संकेत पेट दर्द से ही देती हैं। जैसे टीबी, किडनी की समस्या या फिर स्टोन। इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर की सहायता ले और बीमारी की पहचान कर ले।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.