बेटे को 'नीर' कहकर पुकारेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, जानें क्या है इस खूबसूरत नाम का मतलब

Parineeti Or Raghav Ke Bacche Ka Naam: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 19 अक्टूबर को बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं और नामकरण के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर बच्चे की फोटज शेयर कर नाम भी बताया है। आइए बच्चे का नाम और उसका मतलब जानें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 20, 2025 11:54 AM IST

Raghav Or Parineeti Ka Naam:पॉलिटिशियन राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है और अपनी मैरिड लाइफ के एक नए पड़ाव में बढ़ गए हैं। हर माता-पिता की तरह परिणीति और राघव की जिंदगी भी खुशियों से भर गई है। अब वह भी बॉलीवुड पैरेंट्स क्लब का हिस्सा बन गए हैं। जन्म के बाद हर कोई इसी इंतजार में था कि आखिर यह कपल अपने बेटे का क्या नाम रखेगा।

अब बच्चे का नाम कोई यूं ही तो नहीं रख सकता! नाम ऐसा हो जिसमें माता-पिता का प्यार और अर्थ ऐसा की जानकर हर कोई खुश हो जाए। न बोलने में कठिनाई हो न पुराने जमाने का लगे। तो बस, फैंस की इस ख्वाहिश को पूरा करते हुए परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे का नाम शेयर किया है। कपल ने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत से नाम का क्या मतलब है।

क्या होता है नीर नाम का अर्थ?

नीर, बोलने में बहुत आसान और प्यारा। अर्थ की बात करें तो नीर नाम का मतलब होता है पानी, जल जो की जीवन के समान होता है। वहीं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने अपने बेटे का नाम नीर रखकर, यह भी बता दिया है कि वह उनकी लाइफ है। हो भी क्यों न, माता-पिता के लिए उनका बच्चा ही उनका जीवन होता है। 

परिणीती ने कैप्शन में बताया क्यों रखा नीर नाम

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ इंस्टाग्राम में कोलेब करके बच्चे के छोटे-छोटे पैरों की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि- 'जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम् - तत्र एव नीर'। और आगे लिखा 'हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूँद में शांति मिली। हमने उसका नाम 'नीर' रखा - शुद्ध, दिव्य, असीम।' परिणीति ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपने बच्चे का नाम सभी के साथ शेयर किया।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

सोशल मीडिया ने बताया नीर का मतलब

एक ओर जहां नीर नाम का सांस्कृतिक अर्थ पानी है, वहीं सोशल मीडिया इसे कपल के नाम से जोड़ रहा है। जिस तरह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम विरुषका रखा था। उसी तरह कहा जा रहा है कि Parineeti का Neet और राघव का R, जिसे जोड़कर नीर बना है। खैर सोशल मीडिया के अनुसार देखें या सही अर्थ मानें, दोनों ही तरीके बहुत ही ज्यादा अच्छे हैं।

बच्चे के नाम बनता है उसकी पहचान

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बचपन में जो नाम रखा जाता है आगे चलकर वही उसकी पहचान बन जाता है। ऐसे में परिणीति और राघव ने अपने बच्चे का बहुत खूबसूरत नाम रखा है। नाम इतना छोटा है कि किसी को बोलने में समस्या न हो। बच्चे हमेशा अपने माता-पिता के लिए आशा की किरण लेकर आते हैं और उनका आना जिंदगी में बड़े-बड़े बदलाव कर देता है।

Highlights

  • 19 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का जन्म हुआ।
  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है।
  • नीर नाम का अर्थ होता है पानी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source