... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Gulshan Kumar | Published : March 21, 2024 9:40 AM IST
sign of down syndrome seen in child
नवजात बच्चों में जन्म के साथ ही कई तरह की बीमारियां होती हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी रोग होते हैं जो जन्म से कुछ साल बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी रोग लेकर बच्चा पैदा होता है जो जीवन भर कभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते हैं। ऐसे ही एक रोग का नाम है 'डाउन सिंड्रोम'। डाउन सिंड्रोम नवजात बच्चों में आने वाला एक आनुवांशिक विकार है। इस रोग में बच्चे के क्रोमोसोम प्रभावित होते हैं। इस रोग से प्रभावित देखने में सामान्य लग सकता है लेकिन इस बच्चे की मानसिक क्षमता अन्य बच्चों की तुलना में कम हो सकती है। आज इस रोग से बहुत बड़ी संख्या में बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले अमेरिका में हर साल लगभग 6 हजार बच्चे डाउन सिंड्रोम रोग के साथ पैदा होते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये रोग..
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चा जब पैदा होता है तो उसके शरीर में 46 क्रोमोसोम होते हैं, जो उसे अपने माता-पिता से आनुवांशिक रूप से मिले होते हैं। वहीं डाउन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में 21वां क्रोमोसोम अतिरिक्त होता है। इस तरह इस बच्चे के शरीर में कुल 47 क्रोमोसोम हो जाते हैं, जो उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बाधा पैदा करते हैं। वहीं कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि जो महिलाएं 35 साल की आयु के बाद बच्चा प्लान करती हैं, उनके बच्चे के साथ ऐसी स्थिति होने की संभावना अधिक हो जाती है।
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों का ख्याल हमें थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है। जिसका कारण है कि इन्हें अन्य बच्चों की तुलना में संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य किसी विशेषज्ञ की सलाह का विकल्प बनना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।