
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : June 18, 2025 3:27 PM IST
Beti Ko College Jane Se Pehle Konsi Seekh den: आंगनबाड़ी के बाद स्कूल और फिर कॉलेज, बच्चे बहुत ही जल्दी-जल्दी बड़े होने लगे हैं। खासकर लड़कियों को लेकर माता-पिता बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं क्योंकि वो उनके जिगर का टुकड़ा होती हैं। अगर आपकी बेटी ने 12वीं पास कर ली है और वो कॉलेज जाने वाली है तो उससे पहले अपनी बेटी से ये 3 बातें जरूर कह दें, क्योंकि स्कूल के बाद से बच्चों की जिंदगी का एक नया पड़ाव शुरू हो जाता है।
किसी भी बच्चे के लिए कॉलेज सिर्फ किताबों का ज्ञान लेने की जगह नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत विकास का भी एक महत्वपूर्ण चरण है। बेटी को यह समझना ज़रूरी है कि उसकी प्राथमिकता पढ़ाई है, लेकिन और भी कई चीजें हैं जो कॉलेज लाइफ से पहले जानना बहुत जरूरी हैं। इसलिए अपनी बेटी को ये तीन बहुत ही जरूरी सीख देना बिल्कुल न भूलें, ताकि आपकी लाडली किसी डरे नहीं बल्कि हर चुनौती से लड़ जाए।
कॉलेज में बेटी को कई तरह के विचारों वाले लोगों और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपका उन्हें मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। बेटी को ये सीखाएं कि वो हमेशा सही के लिए और गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाए और जो भी फैसला ले उसी पूरी हिम्मत के साथ पूरा करे, भले ही वो दूसरों से अलग क्यों न खड़ी हों।
बच्चे के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अपने पेरेंट्स का सपॉर्ट होना है, इसलिए अपनी बेटी को कॉलेज भेजने से पहले ये समझाएं और बताएं कि कॉलेज में उसे चाहे कोई भी परेशानी हो, कुछ समझ न आए या फिर पढ़ाई से मन उठ रहा हो तो अपने माता-पिता के पास आना। सही-गलत छोड़ हम तुम्हारी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे और जरूरत पड़ने पर सुझाव भी देंगे।
कॉलेज जाने से पहले आप अपनी बेटी को बताएं कि समय किसी के लिए नहीं रुकता है। स्कूत में भले ही हम छुट्टी कर लेते थे या काम नहीं करते थे, लेकिन कॉलेज जाकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। ऐसे में समय की कीमत को समझें और खेल-कूद और मस्ति के साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा फोकस करें।
बेटा हो या बेटी, जब भी कोई घर से बाहर जाता है या जिंदगी की नई शुरुआत करता है तो माता-पिता को बच्चे की बहुत फिक्र होती है। साथ ही नए माहौर में जाने से पहले बच्चे के मन में भी कई तरह के सवाल और उत्सुक्ता रहती है। उन्हें शांत करने के लिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चे को कॉलेज भेजने से पहले आमने-सामने बात करें और एक दूसरे की सुनें।
गिनती की सिर्फ तीन बातें आपकी बेटी की कॉलेज लाइफ को मैनेज नहीं कर सकती हैं। आप उन्हें कुछ छोटी-छोटी बातें भी बताएं, जैसे लोगों को न कहना सीखें, मन में आत्मविश्वास रखें, खुद को सेफ कैसे रखें और किसी के द्वारा परेशान किए जाने पर घबराए नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आपका अपनी बेटी के साथ अच्छा बोंड है और वो स्कूल से अब तक आपके साथ सभी बातें शेयर करती आ रही हैं, जो आप उनसे पूछ सकते हैं।
अगर आप अपने बच्चे से दोस्त जैसे संबंध बनाना चाहते हैं तो उन्हें खुला छोड़ें, न कि बांधें रखें। साथ ही दोस्त की तरह अपनी बातें शेयर करें।