
Also Read
Parenting Mistakes
Worst Parenting Mistakes : आजकल के जमाने में बच्चों की परवरिश करना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि आजकल के बच्चे हर बात पर सवाल करते हैं और कई बार तो हर बात पर उल्टा जवाब दे देते हैं। ऐसे में पैरेंट्स की अन्य लोगों के सामने बेइज्जती भी हो जाती है और उन्हें अपने बच्चों की हरकतों के लिए शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। दरअसल, बदलते समय में पैरेंटिंग के मायने और तरीके भी बदल गए हैं। ऐसे में अगर माता-पिता थोड़ी सी भी गलती करते हैं, तो बच्चे अपने पैरेंट्स की एक बात नहीं सुनते हैं, जिसकी वजह से वे मनमानी करने लगते हैं। खैर, यहां हम आपको मात-पिता द्वारा की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी वजह से आपका बच्चा उल्टा जवाब देने लगता है।
बच्चों का गलती करना स्वाभाविक है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता है कि बच्चों को बिना सोचे-समझे डांटदें। ऐसा करने से बच्चे कई बार असुरक्षित महसूस करने लगते हैं और अपनी गलतियों को छिपाना शुरू कर देते हैं। साथ ही गुस्सा भी उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाता है। कई बार बच्चे तुरंत नहीं बोलते हैं, लेकिन जब बार-बार उन्हें डांटा जाता है, तो उनका गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वे तुरंत उल्टा जवाब देना शुरू कर देते हैं।
बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए उनकी बातों को ठीक तरह से सुनना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, बच्चे किसी भी बात को लेकर उत्सुक हो जाते हैं और उन्हें बताने के लिए अपने पैरेंट्स की तरफ दौड़ते हैं। ऐसे में जब माता-पिता अपने बच्चों की बातों को नहीं सुनते हैं, तो उन्हें ठेस पहुंचती है। इससे उनकी भावनाएं तनाव में बदल सकती हैं और यह तनाव गुस्से के रूप में बाहर आता है।
कई बार माता-पिता जब अपने किसी काम में बिजी होते हैं और उन्हें अपने बच्चों को भी संभालना पड़ता है, तो वे अपना काम करने और बच्चों का ध्यान बंटाने के लिए बच्चों के हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं। बच्चों के ज्यादा स्क्रीनटाइम से न सिर्फ बच्चों के दिमाग पर बल्कि पर्सनैलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे बच्चा चिड़चिड़ा भी हो सकता है। ऐसे में जब बच्चे को फोन की आदत लग जाती है, तो वह बिना फोन के बात-बात पर रिएक्ट करने लगता है।
जब आप अपने बच्चे की हर इच्छा को पूरा करते हैं, तो उसमें सहनशीलता की कमी होने लगती है। क्योंकि बच्चों को लगता है कि जो उन्हें चाहिए, वह आसानी से मिल जाता है। ऐसे में अगर कभी वे ऐसी चीज की मांग करता है, जिसे बच्चों को देना संभव न हो, तो इससे बच्चे चिड़चिड़ हो जाते हैं और वे तुरंत माता-पिता पर गुस्सा करने लगते हैं। ऐसे बच्चों को संभालना वाकई मुश्किल होने लगता है।