
Also Read
Benefits of giving pocket money to children in hindi: बच्चे को अच्छे संस्कार देना हर पेरेंट्स का सपना होता है, क्योंकि अच्छे आचरण व संस्कार ही बच्चे को उसके जीवन में सफल बना सकते हैं। लेकिन उसे जीवन की और भी बहुत सी चीजें सिखानी पड़ती हैं। पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों को कोई भी ऐसी आदत नहीं सिखाते हैं, जो उनके भविष्य को खराब कर सके। लेकिन कुछ आदतें ऐसी भी हैं, जिनके बारे में पेरेंट्स गलत सोचते हैं लेकिन वे वास्तव में बच्चे के भविष्य के लिए सही भी हो सकती हैं। बच्चे को पॉकेट मनी देना भी ऐसी ही एक आदत है, जिसके बारे में पेरेंट्स को लगता है कि यह आपके बच्चे को बिगाड़ सकती है। जबकि ऐसा हर बार नहीं होता है। अगर सही तरीके से और सभी सावधानियों का ध्यान रखते हुए बच्चे को पॉकेट मनी देने की आदत डाली जाए तो वह उसके लिए फायदेमंद भी हो सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि अगर बच्चे को सही तरीके से पॉकेट मनी दी जाए तो उससे उसको क्या फायदा मिलता है।
जब पेरेंट्स अपने बच्चे को पॉकेट मनी देना शुरू करते हैं, तो उन्हें यही डर रहता है कि कहीं बच्चा पैसे व्यर्थ न कर दे। लेकिन बच्चा पैसे सिर्फ तभी व्यर्थ करता है जब उसे आप ज्यादा देने लगते हैं। वहीं अगर आप उसे न ज्यादा और न कम बल्कि बराबर पैसे दें तो वह धीरे-धीरे पैसे मैनेज करना भी सीख जाएगा जो उसके जीवन में बहुत काम आएगा।
जब बच्चे को ज्यादा पॉकेट मनी मिलने लगती है तो हो सकता है कि वह पैसे व्यर्थ करने लगे लेकिन अगर आप उचित पैसे उसकी जेब में रखते हैं तो धीरे-धीरे वह उन्हें मैनेज करना भी सीख जाएगा। आप चाहें तो अपने बच्चे को पॉकेट मनी देने के साथ-साथ उसे सेविंग करने के तरीके भी सिखा सकते हैं, ऐसा करना भी बच्चे के भविष्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा और जीवन में उसके एक सफल व्यक्ति बनने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाएगी।
जब बच्चे को अपने पेरेंट्स से पहली बार पॉकेट मनी मिलने लगती है तो हो सकता है वे शुरुआत में कुछ गलतियां भी कर दें। लेकिन धीरे-धीरे बच्चे चीजें समझने लगते हैं और पैसे की कीमत को जानने लगते हैं। उनके द्वारा की गई गलतियां ही उन्हें पैसे को मैनेज करने और पैसे की कीमत को समझने में सबसे ज्यादा मदद करेंगी। इसलिए बच्चे को पॉकेट मनी में उचित पैसे देने चाहिए, जिससे वे हो सकते हैं गलतियां करें और सीख जाएं।
जब बच्चे को पॉकेट मनी मिलने लगती है तो धीरे-धीरे वह पैसे का सही इस्तेमाल करना भी सीख जाते हैं। पैसे का सही इस्तेमाल करना सीख जाने से बच्चे को अपने भविष्य में सही तरीके से पैसे का इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती है। भविष्य में वे कम पैसे में भी बड़ी चीजें कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाकर अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।