
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Kidney Stones Signs in Children
Kidney Stones Signs in Children : किडनी में स्टोन होना कोई बड़ी बात नहीं है। ज्यादातर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, पानी कम पीने और शरीर में कैल्शियम के बढ़ने पर किडनी में पथरी होने का जोखिम बढ़ जाता है। वैसे तो यह समस्या मध्यम वर्ग की उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में बच्चों में भी यह समस्या देखने को मिली है, जो खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। खैर, अगर किडनी में स्टोन होने के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिन पर ध्यान दिया जाए, तो इससे बच्चों को ज्यादा परेशानी होने से बचाया जा सकता है।
अगर बच्चों को किडनी में स्टोन हो गए हैं, तो इसके कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं। जो इस प्रकार हैं-
जब किडनी में स्टोन हो जाते हैं, तो सबसे पहले दर्द ही महसूस होता है। यह दर्द पीठ के निचले हिस्से में, पेट या बगल में हो सकता है। यह दर्द पेट से लेकर कमर तक फैल सकता है। जो बहुत तेज और असहनीय होता है। यह दर्द कभी भी आ-जा सकता है।
अगर आपके पेशाब में बदलाव देखने को मिलता है, तो यह भी किडनी में स्टोन होने का लक्षण हो सकता है। दरअसल, किडनी में स्टोन होने पर पेशाब में खून आने की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, आपका यूरिन रेड, ब्राउन या पिंक कलर का हो सकता है। बदबूदार या फिर धुंधला यूरिन भी किडनी में स्टोन होने का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा, पेशाब करते वक्त जलन भी महसूस हो सकती है।
जिन बच्चों को किडनी में स्टोन की समस्या होती है, उन्हें पेट दर्द व कमर दर्द के साथ-साथ मतली या फिर उल्टी की शिकायत हो सकती है। वैसे, तो यह किसी और कारण से भी हो सकता है, लेकिन ऊपर दिए गए लक्षणों के साथ उल्टी महसूस होती है, तो यह किडनी में स्टोन होने का एक लक्षण हो सकता है।
किडनी में स्टोन होने हो जाए, तो ठंड के साथ बुखार होने की समस्या भी हो सकती है। हालांकि, यह किसी इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। ज्यादातर टायफॉयड बुखार में ऐसा होता है, लेकिन अगर बच्चे को टायफॉयड नहीं है, तो यह किडनी स्टोन का लक्षण हो सकता है।
अगर आपको अपने बच्चे में ये सभी लक्षण देखने को मिलते हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से बात करें। इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देंगे।ऐसे में आप अल्ट्रासाउंड करवाकर रिपोर्ट के अनुसार तुरंत ट्रीटमेंट लेना शुरू करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।