बढ़ रहा है बच्चे का वजन, इन उपायों से करें कंट्रोल

आपको बच्चों की कुछ आदतों पर ध्यान देना जरूरी है, तभी वह शरीर से हेल्दी और फिट रहेंगे। बच्चों के वजन को कम उम्र से ही कंट्रोल में रखना आपके ही हाथ में है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 30, 2018 9:03 AM IST

गोल-मटोल से बच्चे भला किसे पसंद नहीं होंगे। बच्चे जितने स्वस्थ और हेल्दी हों, उतना ही उनकी सेहत के लिए ठीक होता है। हां, हद से ज्यादा बच्चों का मोटा होना भी ठीक नहीं है। ऐसे में इस बात पर गौर करना जरूरी है कि बच्चे का वजन कंट्रोल में रहे। बहुत अधिक मोटापा कम उम्र से ही बच्चों को लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अनुवांशिक कारण, फैटी फूड्स का सेवन, शारीरिक गतिविधि ना होना या फिर कम पोषक तत्व वाले आहारों का सेवन मोटापा या वजन बढ़ने के अन्य लक्षणों को बढ़ावा देता है। पेरेंट्स को बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए। बच्चों में वजन बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय करना चाहिए। ऐसे में आपको बच्चों की कुछ आदतों पर ध्यान देना जरूरी है, तभी वह शरीर से मोटे नहीं बल्कि हेल्दी और फिट रहेंगे। बच्चों के वजन पर कम उम्र से ही कंट्रोल रखना आपके ही हाथ में है। आपका भी बच्चा साइबरबुलिंग का शिकार तो नहीं हो रहा, पहचानें इस तरह

यूं रखें बच्चों का वजन नियंत्रित

बच्चे का साथ दें

अपने बच्चों से बात करें। उनके मन में चल रही दुविधाओं, परेशानियों और चिंताओं को साझा करने के लिए प्यार से समझाएं। बच्चे का वजन बहुत बढ़ गया है, तो उसका बार-बार ''तुम मोटे हो'' कहकर मजाक न उड़ाएं। कभी भी बच्चों की आलोचना ना करें क्योंकि उनकी स्वयं की छवि पेरेंट्स की भावना और राय से प्रभावित होती है।

हेल्दी हो खाने-पीने की आदत

स्वस्थ भोजन करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें। इसके लिए ग्रॉसरी और कुकिंग में उन्हें शामिल करें। यह स्वस्थ भोजन करने की प्रेरणा देने में उनकी रूचि विकसित करेगा।

सत्यार्थी ने कहा, पौष्टिक भोजन से बच्चों का बढ़ता है स्वाभिमान ! यूं दे बच्चों को बैलेंस डायट

अधिक कैलोरी से दूरी है जरूरी

स्वस्थ और जंक फूड के बीच के अंतर के बारे में हमेशा उनके साथ चर्चा करें। इसके अलावा, चॉकलेट, चिप्स और आइसक्रीम जैसे नरम और पैक किए गए खाद्य पदार्थों को भी सीमित करें।

बच्चों के साथ आप भी खाएं

कम से कम अपने बच्चे के साथ दिन में एक बार भोजन जरूर करें। जो बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ खाते हैं, वे अधिक फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। अधिक फल और सब्जियों का सेवन वजन बढ़ने की समस्या को कम करती है। इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड : इन 6 समस्याओं से गुजरती हैं टीनएज गर्ल्स, यूं करें मांएं समाधान

रोजमर्रा के कार्यों के लिए समय करें तय

बच्चों की शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निर्धारित करें। बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत महत्वपूर्ण होता है। बच्चों की शारीरिक गतिविधि के लिए उन्हें कम से कम 60 मिनट का समय दें। दौड़ना, रस्सी कूदना, फुटबॉल और स्वीमिंग शामिल करें। जितना बच्चा शारीरिक रूप से एक्टिव रहेगा, उतना ही वह बॉ़डी से फिट रहेगा। इसके अलावा, अगर बच्चे स्वस्थ आदतों को जल्दी से अपनाते हैं, तो इससे उन्हें स्वस्थ और मजबूत रहने में मदद मिलती है। इससे वे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी दूर रहते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source