#WBW 2019: वर्किंग मदर्स के लिए खास हैं ये ब्रेस्‍टफीडिंग उत्‍पाद

पर अगर आप वर्किंग हैं तो मेटरनिटी लीव खत्‍म होते कई तरह की चिंताएं सताने लगती हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता है ब्रेस्‍टफीडिंग की। पर घबराइए नहीं अब बाजार में ऐसे कई उत्‍पाद मौजूद हैं जो ब्रेस्‍टफीडिंग के साथ ही सेल्‍फ केयर भी आसान कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 1, 2019 12:32 PM IST

ब्रेस्‍टफीडिंग (#WBW 2019) बेबी और मदर दोनों की हेल्‍थ के लिए बहुत जरूरी है। पर अगर आप वर्किंग हैं तो मेटरनिटी लीव खत्‍म होते कई तरह की चिंताएं सताने लगती हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता है ब्रेस्‍टफीडिंग की। पर घबराइए नहीं अब बाजार में ऐसे कई उत्‍पाद मौजूद हैं जो ब्रेस्‍टफीडिंग के साथ ही सेल्‍फ केयर भी आसान कर रहे हैं।

प्रोफेशन और स्‍तनपान (#WBW 2019)

कोई भी मां बच्‍चे की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चा‍हती। पर मेटरनिटी लीव खत्‍म होते उसे यह चिंता सताने लगती है कि वह प्रोफेशन और बेबी किस पर ज्‍यादा ध्‍यान दे। असंगठित क्षेत्रों में अब भी मांओं को पेड मेट‍रनिटी लीव नहीं मिल पाती। ऐसे पर कुछ ब्रेस्‍टफीडिंग उत्‍पाद हैं जो उनके प्रोफेशन के साथ-साथ सेल्‍फ केयर और ब्रेस्‍टफीडिंग में भी हेल्‍प करते हैं।

ब्रेस्‍टफीडिंग सपोर्टिव उत्‍पाद (#WBW 2019)

ब्रेस्‍टफीडिंग उत्‍पादों में सबसे ज्‍यादा सपोर्टिंव उत्‍पाद है ब्रेस्‍ट फीडिंग पंप। इसकी सहायता से आपकी अनुपस्थिति में भी बेबी को ब्रेस्‍ट फीड दिया जा सकता है। ब्रेस्ट पंप एक ऐसा यंत्र है जिससे मां अपने दूध को एक पंप की सहायता से एक बॉटल में निकाल लेती है और फिर यह दूध बच्चे को भूख लगने पर दिया जाता है। इतना ही नहीं अगर तुरंत वह दूध का प्रयोग न भी करना हो तो उसे रेफ्रिजरेट करके रखा जा सकता है और बाद में आवश्यकता पड़ने पर उसे इस्तेमाल किया जाता है।

ब्रेस्‍ट पंप का चुनाव (#WBW 2019)

इनका चुनाव आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है। यह मुखयतः दो प्रकार के होते है , एक हस्त चलित ( मैनुअल ) पंप और एक इलेक्ट्रिक पंप। मैनुअल पंप में आपको उसे चलाना पड़ता है। अपनी आवश्यकता के अनुसार उसे हाथ से दबाकर स्तनों से दूध निकाला जा सकता है। वहीँ इलेक्ट्रिक पंप द्वारा सारा कार्य मशीन द्वारा ही किया जाता है। सक्शन मशीन द्वारा दूध को निकला जाता है और उसे बॉटल में स्टोर कर रख दिया जाता है।

नर्सिंग ब्रा (#WBW 2019)

जब भी आप अपना मेटरनिटी बैग तैयार कर रहीं हो तो इसे खरीदना न भूलें। अपने स्तनों को सही सहारा और आराम प्रदान करने के साथ ही यह ब्रेस्‍टफीडिंग को और आराम दायक बना देती है। नर्सिंग ब्रा कप में मौजूद नर्सिंग हुक को कभी भी खोलकर बेबी को फीड किया जा सकता है।

नर्सिंग पैड (#WBW 2019)

वर्किंग मदर्स के लिए यह एक ग्‍लानि भरा अनुभव हो जाता है जब उनके स्‍तनों से अतिरिक्‍त दूध निकल कर उनके कपड़ों पर बहने लगता है। पर इसमें जरा भी झिझकने की बात नहीं है। यह सभी के साथ होता और बहुत सामान्‍य है। इसके लिए आप नर्सिंग पैड का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। नर्सिंग पैड ऐब्ज़ॉर्बेंन्ट डिस्क हैं जो, आपके ब्रा के अंदर रखे जाने पर, आपके स्तनों से लीक होने वाले दूध को सोख लेते हैं। नर्सिंग पैड आपके अंडरगार्मेंट्स को दाग लगने से बचाते हैं।

World breastfeeding week : मां से शिशु के स्‍नेह, संबंध और पोषण का पहला विजुअल है स्‍तनपान, समझें इसकी जरूरत

World breastfeeding week 2019 : इस वर्ष के संकल्‍प के साथ जानें क्‍यों जरूरी है स्‍तनपान

Breastfeeding week : महिलाओं के तन और मन की सेहत सुधारती है ब्रेस्‍टफीडिंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source