#WBW 2019 : ब्रेस्‍टफीडिंग पीरियड में खतरनाक हो सकते हैं सिगरेट और शराब

जब आप ब्रेस्टफीडिंग पीरियड में हैं तब आपको बहुत सी चीजें इसलिए भी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि ये आपके बेबी की सेहत पर गलत असर डालती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 1, 2019 1:20 PM IST

बेस्‍टफीडिंग (#WBW 2019) मां के लिए एक जिम्‍मेदारी और अधिकार है। ब्रेस्‍टफीडिंग (#WBW 2019) पीरियड में जहां आपको फैमिली सपोर्ट की जरूरत होती है, वहीं खुद के लिए भी अनुशासन का पालन करना बहुत जरूरी है। ब्रेस्‍टफीडिंग पीरियड (#WBW 2019)  में आप जिस भी चीज का सेवन करती हैं, वह सीधे आपके बेबी तक फीड के माध्‍यम से पहुंचता है। इसलिए ब्रेस्‍टफीडिंग पीरियड में आपको हर उस चीज से ब्रेक ले लेना चाहिए जो आपके बेबी की सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

ब्रेस्‍टफीडिंग पीरियड में इन चीजों से लें ब्रेक 

स्‍मोकिंग

किसी भी तरह की स्‍मोकिंग आपके बेबी की सेहत को नुकसान पहुंचाती है। फि‍र चाहें वह डायरेक्‍ट स्‍मोकिंग हो या पे‍सिव स्‍मोकिंग। हुक्‍का और इलैक्ट्रिक सिगरेट भी बेबी की सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं। स्‍मोकिंग करने या स्‍मोकिंग के संपर्क में आने से ब्रेस्‍टफीडिंग (#WBW 2019) पीरियड और ब्रेस्‍ट मिल्‍क दोनों में कमी आती है।

गर्भनिरोधक गोलियां 

ब्रेस्टफीडिंग (#WBW 2019)के दौरान गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से ब्रेस्‍ट मिल्‍क कम हो जाता है और धीरे-धीरे बंद होने लगता है। शुरू करती हैं तो स्तनों में दूध कम हो जाता है। इसी वजह से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां न लेने की सलाह दी जाती है। ये गोलियां ब्रेस्‍ट मिल्‍क बनाने वाले हार्मोन पर असर डालती हैं। अगर डिलीवरी के बाद आपको पीरियड शुरू नहीं हुए हैं तो आपको प्रेगनेंसी की चिंता करने की ज्‍यादा जरूरत नहीं है। चाहे आपने पहले गर्भनिरोधक गोलियां ली हों, फिर भी उन्हें दोबारा लेना शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

अल्‍कोहल

ब्रेस्‍टफीडिंग (#WBW 2019) के दौरान अल्कोहल या किसी भी तरह के नशे का सेवन बच्चे के विकास को अवरुद्ध कर देता है। इसका असर महिला के साथ बच्चे का स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसीलिए यदि आप यदि नशीले पदार्थो का सेवन करती भी है, तो गर्भावस्था और स्तनपान जितना समय करवाएं इन चीजों से परहेज रखें। आप वर्किंग हैं और केवल रात में ही बेबी को फीड करवा पाती हैं, तो भी ये न सोचें कि आप दिन में इनका सेवन कर सकती हैं। नशीले पदार्थों के सेवन का असर लंबे समय तक शरीर में रहता है।

World breastfeeding week : मां से शिशु के स्‍नेह, संबंध और पोषण का पहला विजुअल है स्‍तनपान, समझें इसकी जरूरत

World breastfeeding week 2019 : इस वर्ष के संकल्‍प के साथ जानें क्‍यों जरूरी है स्‍तनपान

Breastfeeding week : महिलाओं के तन और मन की सेहत सुधारती है ब्रेस्‍टफीडिंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source