सोते समय करें ये काम, इम्प्रूव होगी मेमरी, बड़ों से लेकर बच्चों के काम आएगी ये टिप

एक स्टडी में कहा गया है कि ऐसे लोग जो राहत में सोते समय अपनी आंखों को कवर करते हैं उनकी मेमरी बूस्ट होती है और वे अधिक अलर्ट महसूस करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 1, 2023 12:54 PM IST

Healthy Sleeping Habit To Boost Memory: अच्छी नींद सोने से शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी आराम मिलता है। 7-8 घंटे की नींद से जहां ब्रेन को अच्छी तरह काम करने में मदद होती है वहीं, सोने के तरीके और सोने से पहले दोहरायी जाने वाली कुछ आदतों से मेमरी बढ़ सकती है और लोगों को अपने काम पर अच्छी तरह से फोकस करने में मदद हो सकती है। जर्नल स्लीप ( journal Sleep) में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सोते समय आंखों को कवर करने या आई मास्क पहनने से कॉग्निटिव फंक्शन (improve cognitive function) बेहतर हो सकता है। (Healthy Sleeping Habit To Boost Memory In Hindi.)

ब्रेन के लिए क्यों अच्छा है आंखों को कवर करके सोना (Reason its good to cover eyes while sleeping)

स्टडी में कहा गया है कि ऐसे लोग जो राहत में सोते समय अपनी आंखों को कवर करते हैं उनकी मेमरी बूस्ट होती है और वे अधिक अलर्ट महसूस (ways to be more alert) करते हैं। लोगों में सोने से जुड़ी आदतों या स्लीपिंग पैटर्नस की जांच करते हुए यह देखा गया कि पर्याप्त नींद से लोगों के ब्रेन और शरीर को हेल्दी बनाना आसान हो सकता है। जैसे कम नींद सोने वाले लोगों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट होती रहती है और ऐसे लोग दिन में अधिक सुस्त रहते हैं और अलर्ट नहीं रह पाते। ठीक तरह ना सो पाने का एक कारण सोने के कमरे का माहौल और वहां आनेवाली रोशनी भी हो सकती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर किसी कमरे में बहुत रोशनी हो या वह पूरी तरह डार्क ना हो तो वहां लोगों को ठीक तरके से नींद नहीं आती। इसी तरह आंखों पर लगातार रोशनी पड़ने से नींद टूट जाती है, बुरे सपने आ सकते हैं और अगले दिन सिर में भारीपन और अलर्टनेस की कमी महसूस हो सकती है। वहीं, आंखों पर कपड़ा बांधने या आई मास्क पहनने से रोशनी आंखों पर सीधे नहीं पड़ती और व्यक्ति आराम से सो पाता है।

आई मास्क पहनने के अन्य फायदे (Healthy benefits of wearing eye mask)

  • सोते समय आंखों के आसपास की स्किन में सूजन बढ़ जाती है और अगले दिन सोकर उठने पर पफी आईज की समस्या (Puffy eyes problem) होती है। आई मास्क पहनने से स्किन को आराम मिलता है और ये समस्याएं नहीं होती।
  • डार्क सर्कल्स की समस्या (Dark circles around eyes) आई मास्क पहनकर सोने से कम होती है।
  • आई मास्क पहनकर आंखों के आसपास की झुर्रियां (Wrinkle around eyes) कम होती हैं।
  • आंखों पर आई मास्क लगाकर सुलाने से बच्चों में एंग्जायटीकम होती (how to control anxiety in kids) है, ब्रेन शांत होता है और अच्छी नींद आती है। (Tips for better sleep)
  • आई मास्क पहनने से बच्चों को डर भी कम लगता है।
  • आई मास्क पहनने से अल्ज़ाइमर्स् (Alzheimer's), हार्ट डिजिज (Heart Disease) और डायबिटीज (diabetes) जैसी क्रोनिक बीमारियों का रिस्क कम होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source