
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 22, 2020 2:44 PM IST
बच्चों को उल्टी होने पर करें ये उपाय।
उल्टी (Vomiting), आमतौर पर ठीक तरीके से खाना ना पचने की वजह से होती है। लेकिन, छोटे बच्चों को जब उल्टी (Vomiting in babies) हो तो क्या उसकी वजह भी अपच या इनडायजेशन ही है? क्या बच्चों का बार-बार या रोज़ उल्टी करना चिंताजनक बात है? अक्सर, लोगों के मन में ये सवाल आते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह बहुत छोटी-सी बात है और इस पर बहुत अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए।
अक्सर, देखा गया है कि छोटे बच्चों (Vomiting in babies) को दूध पिलाने के बाद या कभी-कभी सुबह सोकर उठते ही उल्टियां होने लगती हैं। लेकिन, दिन में एक से दो बार उल्टी करना एकदम नॉर्मल और कॉमन है। हालांकि, नवजात या बहुत छोटे बच्चों में उल्टी करने की स्थिति बहुत ज़्यादा दिखायी पड़ती है। क्योंकि, दूध पीने के बाद बच्चे अक्सर, उल्टी करते हैं। इसीलिए, सबसे पहले इंतज़ार करें और देखें कि बच्चे को दिन में 2-3 बार से अधिक उल्टी होती है या नहीं। अगर, उल्टी 2-3 बार से ज़्यादा हो तो, डॉक्टर से बात करें।
अगर, बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है। तो, उसे हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें। शरीर में पानी की कमी के कारण भी उल्टी होती है। तो, वहीं बार-बार उल्टी करने से भी शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की स्थिति होती है। बच्चे को घूंट-घूंट करके पानी पीनें दें।
Bed Wetting: अगर बच्चा करता है बिस्तर पर पेशाब, तो सोने से पहले खिलाएं ये 2 चीज़ें ।
जब, बच्चे उल्टी करते हैं तो, अक्सर उनका खाना खाने का मन नहीं होता। ऐसे में उन्हें जबरन खाना खिलाने की कोशिश ना करें। अगर, आपका बच्चा बहुत छोटा है। तो, वीनिंग फूड के तौर पर फलों का जूस या प्यूरी पिलाएं। इसी तरह, थोड़े बड़े बच्चों को जब उल्टी हो तो, उन्हें चावल का पानी, दाल-चावल या खिचड़ी ही खिलाएं।
छोटे बच्चों को भी गैस, एसिडिटी और इनडायजेशन जैसी परेशानियां होती हैं। इसीलिए, जब बच्चे उल्टी करें। तो, उनके सिस्टम को थोड़ा आराम मिलने दें। उन्हें, खुद से खाना मांगने दें। क्योंकि, जब उन्हें भूख लगेगी और जब उन्हें खाना खाने की इच्छा होगी तो बच्चे ज़रूर खाना मांगेगे। इस तरह आप फोर्स-फीडिंग से भी बच पाएंगे।Diaper Rashes Remedies: जब बच्चे को हों डायपर रैशेज़, तो दर्द और इरिटेशन से राहत के लिए फॉलो करें ये 3 बेबी केयर टिप्स ।