Vitamin E Deficiency in Kids: विटामिन ई की कमी से रुक सकता है बच्चों का विकास, जानें इसके कारण, लक्षण और समस्याएं

vitamin E deficiency in kids : बच्चों के लिए विटामिन ई बेहद ही जरूरी होता है। इससे बच्चे वायरस और बैक्टीरिया के प्रभाव से बचे रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि विटामिन ई इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। जानें, बच्चों में विटामिन ई की कमी के कारण, लक्षण और इसकी कमी से होने वाली शारीरिक समस्याएं क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 15, 2020 8:18 AM IST

vitamin E deficiency in kids : बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए उनकी डायट में हर तरह के पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी होता है। अक्सर कुछ बच्चे खाने-पीने में बहुत नखरे दिखाते हैं, जिससे उनके शरीर में आवश्यक विटामिंस की कमी होने लगती है। इससे बढ़ती उम्र के साथ उनका शारीरिक विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है। बच्चों के लिए जिस तरह से विटामिन ए, बी, सी, डी जरूरी है, ठीक उसी तरह से विटामिन ई भी बहुत जरूरी है। फैट-सॉल्यूबल विटामिन ई में एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं। विटामिन ई से ऑक्सीडेटिव तनाव दूर होता है। यदि आपको लग रहा है कि आपके बच्चे का विकास उसकी उम्र के अनुसार सही तरीके से नहीं हो रहा है, तो हो सकता है बच्चे को भरपूर विटामिन ई की (vitamin E deficiency in kids) खुराक नहीं मिल रही हो।

बच्चों के लिए विटामिन ई एक बेहद ही जरूरी विटामिन है। इससे भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से शिशु और बच्चे वायरस और बैक्टीरिया के प्रभाव से बचे रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि विटामिन ई इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। विटामिन ई के मुख्य स्रोत होते हैं बादाम, मकई, पीनट बटर आदि। इन चीजों को बच्चों को जरूर खिलाएं। जानें, बच्चों के शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण, लक्षण और इससे होने वाली समस्याएं क्या हैं-

विटामिन ई की कमी के कारण (Causes of vitamin E deficiency in kids)

विटामिन ई एक बढ़ते बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में 1 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों में इसकी कमी नहीं होने देना चाहिए। खासकर, शिशु को उचित मात्रा में विटामिन ई युक्त चीजों का सेवन कराएं। इसके लिए आप अपनी डॉक्टर की सलाह लें कि उन्हें क्या खिलाना सही रहेगा। असंतुलित आहार के कारण विटामिन ई की कमी होने लगती है। कई बार छोटे बच्चे खाना बिल्कुल भी नहीं खाना चाहते, सिर्फ दूध पीकर सारा दिन रहते हैं। इससे उनके शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं जा पाते हैं। ऐसे में विटामिन ई की कमी हो सकती है। कई कारण होते हैं विटामिन ई की कमी के जैसे शिशु या 5 वर्ष तक के बच्चों में लिवर से संबंधित कोई बीमारी। इसके कारण आहार से पोषक तत्वों का ठीक तरह से अवशोषण नहीं हो पाता है। भोजन में वसा की कमी होने के कारण। यदि बच्चों के भोजन में वसा युक्त खाद्य पदार्थों की कमी होगी, तो विटामिन ई की कमी हो सकती है। इससे बच्चे कुपोषण का शिकार भी हो सकते हैं।

बच्चों में विटामिन ई की कमी के लक्षण (Symptoms of vitamin E deficiency in kids)

बच्चों के शरीर के बेहतर विकास के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी होने से बच्चों को कई तरह की सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आप बच्चों में नीचे बताए गए लक्षणों से पहचान सकती हैं कि उनके शरीर में विटामिन ई की कमी हो रही है...

बच्चे का विकास उम्र के अनुसार धीमा होना।

मांसपेशियों और हड्डियों का विकास कम होना।

जी मिचलाना, उल्टी महसूस करना।

गैस्ट्रिक की समस्या रहना।

पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत।

डायरिया की समस्या बने रहने।

सिर दर्द की शिकायत करना।

जल्दी थक जाना।

खाना अच्छी तरह से ना पचना।

विटामिन ई की कमी से होने वाली समस्याएं (Problems caused by vitamin E deficiency)

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी

बालों का विकास रुक जाना

त्वचा ड्राई रहना

मांसपेशियों में दर्द और कमजोर होना

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना

आंखों की रोशनी कम हो जाना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source