
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 14, 2025 4:00 PM IST
Unique Muslim Baby Names Starting with Letter K: मुस्लिम संस्कृति में बच्चे का नाम रखना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी माना जाता है। इस्लाम धर्म में ऐसा नाम चुनने की सलाह दी जाती है जिसका अर्थ अच्छा, पॉजिटिव और जीवन में सफलता का मार्ग दिखाने वाला हो। अरबी भाषा में ख अक्षर से शुरू होने वाले कई नाम मिलते हैं, जिनका मतलब बेहद खूबसूरत है।
आज के समय में माता-पिता यूनिक और मॉडर्न नाम पसंद करते हैं, जो आसानी से बोला जा सके और जिसका अर्थ भी विशेष हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको मुस्लिम लड़कों के लिए ख अक्षर से शुरू होने वाले नाम और उनके अर्थ (Kh se Shuru Hone Wale Ladko ke Name) बताने जा रहे हैं।
1. खैरुद्दीन
खैरुद्दीन नाम का अर्थ होता है वो व्यक्ति जो धर्म की भलाई के बारे में सोचा हो। खैरुद्दीन अरबी नाम है जो "खैर" (जिसका अर्थ है अच्छा या सर्वश्रेष्ठ) और "दीन" (जिसका अर्थ है धर्म या विश्वास) से मिलकर बना है। ये नाम नेकी और पवित्रता का प्रतीक है।
2. खौस
लड़कों के लिए खौसा नाम काफी यूनिक है। खौस नाम का अर्थ होता है वो व्यक्ति जो आकर्षक और प्यार हो।
3. खुबैब
खुबैब नाम दिमाग से तेज, बुद्धिमान व्यक्ति को दर्शाता है। माता-पिता होने के नाते आप चाहे है आपके बेटे का दिमाग तेज हो, तो उसे आप खुबैब नाम दे सकते हैं।
4. खालिद
इस नाम को शाश्वत, चिरस्थायी के तौर पर भी जाना जाता है।
5. खलील
खलील नाम मूल रूप से अरबी से लिया गया है। इसका अर्थ "प्रिय मित्र" या "विश्वासपात्र" भी होता है।
6. खुर्शीद
इस नाम का अर्थ होता है सूरज, रोशनी लाने वाला व्यक्ति। यह नाम ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
7. खादिम
इंसानों की मदद के लिए दुनिया में आए शख्स को खादिम कहा जाता है। खादिम नाम का अर्थ होता है अल्लाह को बन्दा।
8. खुर्रम
खुर्रम नाम का आसान भाषा में अर्थ होता है खुश रहने वाला, आनंदित व्यक्ति। यह नाम पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक होता है।
9. खाबीर
अरबी भाषा के अनुसार, खाबीर नाम का अर्थ होता है हर चीज का जानकार व्यत्ति।
10. खाबीन
खाबीन नाम के लोग सबसे अच्छे दोस्त साबित होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा दूसरों का अच्छा दोस्त बनें तो आप उसे खाबीन नाम दे सकते हैं।
11. खतीब
खतीब नाम का अर्थ होता है वक्ता, खूबसूरती से बोलने वाला, खुतबा पढ़ने वाला व्यक्ति।
12. खैजान
नाम से ही स्पष्ट है वो व्यक्ति जिसके पास ज्ञान का खजाना मौजूद है। आप अपने बेटे को भविष्य में ज्ञानी बनता हुआ देखना चाहते हैं तो उसे ये नाम दे सकते है।
13. खिलाफत
यह नाम पैगंबर मुहम्मद के उत्तराधिकारी के पद को दर्शाता है। खिलाफत नाम का मतलब होता उत्तराधिकारी।
14. खुसरो
खुसरो एक शाही उपनाम भी है, जिसे अक्सर ऐतिहासिक और साहित्यिक ग्रंथों में एक महान राजा का जिक्र करने के लिए उपयोग किया जाता था। आप अपने शहजादे को खुसरो नाम दे सकते हैं।
15. खयान
ऐतिहासिक पन्नों में खयान शब्द का प्रयोग शासक यानी मुल्क के राजा के लिए किया जाता था। खयान लड़को के लिए एक यूनिक और मॉर्डन नाम है।
16. खिज्र
एक पैगंबर का नाम जिन्हें 'अल-खिदिर' भी कहा जाता है। आप अपने दिल के प्यारे बेटे को पैगंबर की राह पर चलता हुआ देखने की ख्वाहिश रखते हैं, तो उसे ये नाम दे सकते है।
17. खैय्यम
खैय्यम फारसी कवि उमर खैय्याम के नाम से प्रसिद्ध है। ये प्यार और मोहब्बत का प्रतीक माना जाता है।
18. खलीक
खलीक नाम का अर्थ होता है, वो व्यक्ति जिसका स्वभाव सबसे ज्यादा अच्छा हो।
19. खालिदुन
मुस्लिम समुदाय में खालिदुन नाम को 7वीं शताब्दी के इस्लामी सेनापति खालिद इब्न अल-वालिद से जोड़कर भी देखा जाता है। ये नाम शक्ति का प्रतीक भी माना गया है।
20. खुल्द
खुल्द को अरबी भाषा में जन्नत भी कहा गया है। ये शब्द अपने आप में कुरान की खूबसूरती को अपने अंदर समाए हुए है।