• हिंदी

Spiritual Baby Names: आध्यात्मिक हैं विवेक ओबेरॉय के दोनों बच्चों के नाम, सुननेवाला जरूर करता है तारीफ

Spiritual Baby Names: आध्यात्मिक हैं विवेक ओबेरॉय के दोनों बच्चों के नाम, सुननेवाला जरूर करता है तारीफ

अध्यात्म का है जीवन में खास महत्व तो आपके बच्चों के लिए ही हैं ये 10 Spiritualism बेस्ड बेबी नेम्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 6, 2022 9:49 PM IST

Spiritual Baby Names:बच्चों का नाम रखना किसी भी पेरेंट के लिए सबसे एक्साइटिंग काम हो सकता है। बच्चा जब पेट में होता है तभी से माता-पिता बच्चों के नामकरण से जुड़ी तैयारियां शुरू कर देते हैं। बच्चों का नाम चुनना हर परिवार के लिए एक मुश्किल काम हो सकता है। लेकिन, हर पेरेंट अपने बच्चे को ऐसा नाम देना चाहते हैं जिसका अर्थ यूनिक हो और जो सुनने में बेहतर लगे। भारत में भी बीते कुछ समय में बच्चो के ऐसे नाम रखे जा रहे हैं जो परम्पराओं और कल्चर से जुडे हों। वहीं, अध्यात्म से जुड़े नामों का भी खूब ट्रेंड है। (Spiritual Baby Names In Hindi)

विवेक ओबेरॉय के बच्चों के नाम हैं अध्यात्म से जुड़े

भारत में सेलेब्स भी अपने बच्चों का नाम अध्यात्म या स्पिचिरूलिज्म से जोड़कर रखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के बच्चों के नाम भी अध्यात्म से जुड़े हैं। खुद विवेक और उनके पूरे परिवार का अध्यात्म की तरफ खासा झुकाव है। विवेक के बेटे का नाम है विवान वीर वहीं बेटी का नाम रखा गया है अमीया निर्वाणा। इन दोनों ही नामों के अर्थ भी बहुत यूनिक और खास है। विवान का अर्थ है सूर्य की पहली किरण या भोर वहीं अमीया का अर्थ है-जो हर बंधन से मुक्त हो या जिसकी कोई सीमा ना हो।

Also Read

More News

अगर आप भी अपने बच्चों के लिए एक यूनिक और बेजोड़ आध्यात्मिक नाम चुनना चाहते हैं तो आपके लिए हमने तैयार की है लड़के और लड़कियों के नामोंकी एक लिस्ट जिसमें हर नाम अध्यात्म से जुड़ा हुआ है और बेहद अर्थपूर्ण है। आइए पढ़ें अध्यात्म से जुड़े इन नामों की लिस्ट।

बच्चों के आध्यात्मिक नाम (Unique, meaningful and Spiritual Baby Names)

लड़कियों के नाम

आराध्या-जो पूजा के योग्य हो

शाया- ईश्वर का उपहार

आशीर्या- भगवान के लोक से संबंध रखने वाला

अद्रिजा- देवी पार्वती का एक नाम

ईश्वा- आध्यात्मिक शिक्षक

लड़कों के नाम  (Spiritual baby names for boys in Hindi)

अबराम-पालन करने वाला, सबकी फिक्र करने वाला (meaning Abram)

अभिदेय --प्राथमिकता या सबसे बड़ा कर्तव्य

अद्व्‍य- आत्‍मा और ईश्‍वर का मिलन।

दिव्यम-ईश्वर का दिव्य रूप

अनहद- परमेश्वर से जुड़ा हुआ संगीत या नाद का स्वर