
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 18, 2025 5:45 PM IST
Unique Hindu Baby Names Starting with R: हिंदू धर्म में नाम का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि नाम व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य पर काफी असर डालता है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में लोग बच्चे का नाम रखने से पहले पंडितों और ज्योतिष से कुंडली जरूर बनवाते हैं। ऐसे में कई बार ज्योतिष को ऐसे अक्षर बता देते हैं, जिसके नाम खोजने के लिए पेरेंट्स को बहुत जदोजहद करनी पड़ जाती है। एक ऐसा ही अक्षर है र यानी की अंग्रेजी में R। र अक्षर से बच्चों का नाम खोजना काफी मुश्किल होता है। अगर आप न्यू पेरेंट्स हैं और अपने राजकुमार के लिए र अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको मिलेंगे 20 ऐसे नाम, जो न सिर्फ मॉर्डन है, बल्कि इनके अर्थ भी बहुत खास हैं।
1. रयान (Rayan)
रयान का अर्थ होता है ईश्वर की दी हुई मीठी और सुखदायक कृपा। यह नाम ऐसे बच्चे के लिए उत्तम है जो परिवार में खुशहाली, सौभाग्य और आनंद लेकर आने वाला है। न्यू पेरेंट्स अपने बेटे के लिए रयान नाम चुन सकते हैं।
2. आरव (Raarav / Aarav)
हिंदू लड़कों के बीच आरव नाम काफी पॉपुलर हो रहा है। आरव नाम का अर्थ है शांत, सौम्य और ज्ञान से भरा हुआ व्यक्ति। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जिस बच्चे का नाम आरव होता है उसमें जन्म से ही शांत ऊर्जा और परिपक्वता होती है।
3. रिहान (Rihaan)
रिहान नाम का अर्थ होता है ईश्वर का चुना हुआ, प्यार से भरपूर और दयालु दिल वाला व्यक्ति। रिहान नाम बच्चों पर शांति और करुणा का प्रभाव डालता है। पेरेंट्स होने के नाते आप चाहते हैं कि आपका बच्चा दयालु हो, तो उसके लिए ये नाम चुन सकते हैं।
4. रुद्रांश (Rudransh)
रुद्रांश नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश। रुद्रांश नाम के बच्चों पर भगवान शिव की असीम कृपा और दयालुता होती है। ऐसा माना जाता है कि रूद्रांश नाम का बच्चा दृढ़, साहसी, आध्यात्मिक और ऊर्जावान स्वभाव का होता है।
5. रमन (Raman)
रमन नाम मॉर्डन होने के साथ-साथ ट्रे़डिशनल भी है। रमन नाम का अर्थ होता है आकर्षक, मन को भाने वाला और सबके दिलों में जगह बनाने वाला।
6. ऋत्विक (Ritwik)
ऋत्विक का अर्थ होता है वह जो पवित्र कर्मों को करने वाला, धर्म में आस्था रखने वाला। यह नाम बच्चों में अध्यात्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है।
7. रविकेश (Ravikesh)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविकेश नाम का अर्थ होता सूर्य समान तेज और दमक से भरपूर। यह नाम उस बच्चे को दर्शाता है जो उज्ज्वल भविष्य और प्रेरणादायी ऊर्जा लेकर जन्मता है।
8. रुद्रवीर (Rudraveer)
रुद्रवीर नाम का अर्थ होता है शिव की शक्ति और वीरता से युक्त योद्धा। यह नाम बहादुरी, साहस और पुरुषार्थ का प्रतीक है। अगर आप बेटे को भगवान शिव की तरह की योद्धा बनते हुए देखना चाहते हैं, तो उसे ये नाम दे सकते हैं।
9. रणविजय (Ranvijay)
रणविजय नाम का अर्थ होता है युद्ध में विजय पाने वाला, हर चुनौती को पार करने वाला वीर। जीवन में सफल होने और बाधाओं पर जीत पाने का संकेत।
10. राजदीप (Rajdeep)
राजदीप नाम का मतलब होता है राजाओं जैसा तेज, गरिमा और चमक रखने वाला। यह नाम नेतृत्व, सम्मान और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।