दिसंबर में जन्मे बेटों का रखें ये प्यारे से नाम, हर नाम का मतलब है काफी मीनिंगफुल

December Born Baby Names : अगर आप दिसंबर में जन्में लड़के के प्यारे और अनोखे नाम की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कुछ नाम दिए गए हैं जो काफी मीनिंगफुल और यूनिक हैं। आइए आपको बताते हैं।

दिसंबर में जन्मे बेटों का रखें ये प्यारे से नाम, हर नाम का मतलब है काफी मीनिंगफुल
December born baby boy names

Written by Kishori Mishra |Published : November 27, 2025 8:11 PM IST

December born baby Boys names hindu : आज के समय में लोग अपने बच्चों के नाम ऐसे रखते हैं, जो न सिर्फ मॉडर्न हो बल्कि यूनिक और अर्थपूर्ण भी हो। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि जैसा नाम होता है, वैसा ही व्यक्ति होता है। दरअसल, नाम की एनर्जी व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर भी पड़ती है। ऐसे में बच्चों के नाम कुछ ऐसे होने चाहिए जिनका अर्थ अच्छा हो। इस आर्टिकल में हम आपको दिसंबर में जन्में बेबी बॉयज के लिए कुछ प्यारे से नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूनिक होने के साथ-साथ सुनने में भी काफी अच्छे लगते हैं। आइए जनते हैं दिसंबर में जन्मे बेटों के कुछ अनोखे नाम-

दिसंबर में जन्में लड़कों के लिए चुनें ये नाम

आरव (Aarav)

आरव एक बेहद अच्छा नाम है, जो काफी मॉडर्न और यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ पवित्र या शुद्ध होता है। इसके अलावा, यह भगवान शिव का भी एक अन्य नाम होता है। तो अगर आप शिव के भक्त हैं और अपने बच्चे के लिए शिव के नाम पर नाम रखना चाहते हैं, तो आरव रख सकते हैं।

एकांश

दिसंबर में जन्में अपने बेटे के लिए आप एकांश नाम भी चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है एक यानी पूर्ण होना। ऐसे में आप अपने लाड़ले का यह नाम रख सकते हैं।

Also Read

More News

ईशान

ईशान भी भगवान शिव का एक अन्य नाम है। इस नाम का अर्थ होता है सूर्य और फिर शासक। तो अगर आप अपने बेटे का नाम ऐसा रखना चाहते हैं, जो मॉडर्न हो साथ ही यूनिक व भगवान से भी जुड़ा हो, तो यह नाम रख सकते हैं।

वियान

वियान भी काफी यूनिक और आधुनिक नाम है। इसके अर्थ की बात करें, वियान का मतलब बोता है जीवंत होना या जिंदादिल। ऐसे में आपके लाडले के लिए यह प्यारा नाम रहेगा।

शर्विल

यह नाम भगवान श्री कृष्ण का ही एक अन्य नाम है। शर्विल के अर्थ की बात करें, तो इसके कई मीनिंग है। जैसे- 'बहादुर', 'मजबूत' या 'शुभ'। तो दिसंबर में जन्में बच्चे के लिए यह भी प्यारा नाम हो सकता है।

रीधान

आपके सुना होगा एक्टर ऋतिक रोशन के बेटे का नाम रीधान है। इस नाम का अर्थ सफल, प्रिय, खुशहाल, आनंदमय और खोजकर्ता भी होता है। तो आपके बच्चे के लिए यह भी एक .ूनिक और मॉडर्न होने के साथ-साथ प्यारा नाम हो सकता है।

गौरांग

यदि आप अपने बच्चे का भगवान विष्णु और शिव से इंस्पायर्ड नाम रखना चाहते हैं, तो यह नाम रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ सीधे तौर पर गोरा रंग है। इसके अलावा, यह अच्छाई और परोपकार का भी प्रतीक है।

अद्विक

अगर आपका बेटा दिसंबर में जन्मा है, तो उसका नाम आप अद्विक रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ ही यूनिक और अद्वितीय है, जैसा कोई दूसरा ना हो।

रेयांश

लड़के के लिए रेयांश भी एक अच्छा नाम है। इस नाम का अर्थ भगवान का अंश और प्रकाश की किरण है। इस अनोखे नाम से आप अपने बच्चे को पुकार सकते हैं। वह प्रकाश की तरह आगे जाकर हर फील्ड में अपनी किरणों को बिखेर सकता है।

जैस्पर

आजकल भारत में भी विदेशी नामों का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ ऐसा नाम सोच रहे हैं, जो सार्थक होने के साथ-साथ अच्छा भी हो, तो 'जैस्पर' नाम चुन सकते हैं। यह नाम भाग्य से जुड़ा हुआ है।

TRENDING NOW

Highligts

  • दिसंबर में जन्मे बच्चे काफी अलग और खास होते हैं।
  • दिसंबर में जन्मे बच्चे काफी एनर्जेटिक होते हैं।
  • आप इस महीने में जन्में बच्चों का नाम अद्विक रख सकते हैं।