Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

​हिंदू बच्चों के 'झ' अक्षर वाले 15+ सबसे यूनिक और मीनिंगफुल नाम, लिस्ट पढ़ते चुनने में नहीं लगेगा समय

Jha names for Boy hindu modern : Jha यानि झ से शुरू होने वाले नाम बहुत ही यूनिक होते हैं। हिन्दू धर्म में इससे कई मीनिंगफुल नेम्स हैं। आइए जानते हैं ऐसे 15 से भी अधिक नामों की लिस्ट -

​हिंदू बच्चों के 'झ' अक्षर वाले 15+ सबसे यूनिक और मीनिंगफुल नाम, लिस्ट पढ़ते चुनने में नहीं लगेगा समय
Baby Names That Start with JHA

Written by Kishori Mishra |Updated : December 3, 2025 10:14 PM IST

Baby Names That Start with JHA : परिवार में जब भी कोई बच्चा जन्म लेता है, तो उसके नाम पर चर्चा होनी शुरू हो जाती है। हालांकि, नाम रखना इतना भी आसान नहीं होता है, क्योंकि जरूरी नहीं कि एक नाम हर किसी को पसंद आ जाए। इसके अलावा, हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे नाम अच्छा लगने के साथ-साथ ऐसा हो, जिसका कोई सुंदर सा अर्थ हो। क्योंकि कहते हैं कि नाम का असर बच्चे की पर्सनैलिटी पर जरूर दिखता है। इसके अलावा, सभी चाहते हैं कि बच्चे का नाम काफी यूनिक भी हो, क्योंकि आजकल लोग बच्चों के नाम ऐसे चुनते हैं, जो सामान्य ना हो बल्कि कुछ अलग हों।

वैसे तो हिंदी वर्णमाल में जितने भी अक्षर हैं, सभी बहुत अच्छे हैं। लेकिन इनमें झ वर्ण ऐसा है, जिससे शुरू होने वाले नाम कम ही मिलते हैं। उनमें भी हर नाम का सुंदर अर्थ ढूंढना और भी ज्यादा मु्श्किल होता है। खैर, यहां हम आपको झ अक्षर से शुरू होने वाले नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही उनके अर्थ भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

झ अक्षर से शुरू होने वाले नाम और उनके अर्थ

झानीश - अगर आप अपने बेबी बॉय के लिए झ अक्षर से शुरू होने वाला एक प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, जिसका एक सुंदर सा अर्थ भी हो तो आप झनीश नाम चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है भगवान की प्रिय तितली। इसके अलावा, इसका एक अन्य अर्थ साहसी भी होता है।

Also Read

More News

झितिन - अगर आप अपने बेटे का कुछ ऐसा नाम रखना चाहते हैं, जो योद्धा से प्रेरित हो और जिससे आपके बेटे की पर्सनैलिटी दमदार लगे तो उसका नाम झितिन रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है, ऐसा व्यक्ति जिसे हराया नहीं जा सकता। यह एक अच्छा नाम है, जो आप चुन सकते हैं।

झायस - जयस की तरह ही झायस नाम का अर्थ भी जीतने वाला या विजयी होता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए एक प्यारे से मतलब वाले नाम को खोज रहे हैं, तो ये आपके लिए एक प्यारा चुनाव हो सकता है।

झिया - अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई प्यारा सा नाम सर्च कर रहे हैं, जो झिया नाम चुन सकते हैं। क्योंकि यह भी एक प्यारा और यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ होता है वह व्यक्ति जो दिल को छू ले। तो है ना प्यारा।

झांवी - आप अपनी बेबी गर्ल का नाम झांवी भी रख सकते हैं। यह सुनने में जितना यूनिक है, इसका अर्थ भी उतना ही प्यारा है। जी हां, इस नाम का अर्थ 'गंगा नदी' है, जो काफी पवित्र है।

झंकृत - आप अपने बेबी बॉय का नाम झंकृत भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ एक प्यारी सी झंकार यानी मधुर संगीत की आवाज, जो सुनने में काफी प्यारा होने के साथ-साथ सुनने में काफी यूनिक भी है।

झिलिका - अगर आप अपनी बेबी गर्ल का नाम झ से रखना सोच रहे हैं, तो झिलिका रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ 'सूर्य का प्रकाश' होता है। तो आपकी लाडली के लिए यह भी एक प्यारा नाम है।

झ से शुरू होने वाले अन्य नाम

झेलम - यह भगवान विष्णु का एक नाम है। इसका अर्थ विष्णु के वासस्थान का प्रतीक है।

झंकार - यह नाम शिव का ही पर्यावाची है, जिसका अर्थ शिव के घंटों और मंत्रों की ध्वनि का प्रतीक है।

झंझावात - यह नाम शिव के क्रोध और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

झूमकेश्वर - यह भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों में से एक का नाम है। आप अपने बेटे का यह स्पेशल नाम रख सकता है।

झनक- अपनी प्यारी सी बेटी का नाम आप झनक रख सकते हैं। इसका अर्थ जिंगल या झंकार है।।

झरना - झ से शुरू होने वाले इस नाम का अर्थ जल रूप का प्रतीक है।

झलक - अपनी बेटी के लिए आप झलक जैसा स्पेशल नाम चुन सकते हैं। इसका अर्थ चमक है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • हिन्दू धर्म में झ अक्षर से कई मीनिंगफुल्स नेम्स हैं।
  • आप इस अक्षर से लड़कों और लड़कियों दोनों का नाम रख सकते हैं।
  • झिलमिल नाम का अर्थ काफी अनोखा है।