... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 30, 2017 3:20 PM IST
बच्चों के पास बहुत सारे कपड़े होते हैं और आप उन्हें आलमारी में रखते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करने से उनमें घुन लगने का खतरा होता है। आपको बता दें कि बच्चों के कपड़ों को इनसे बचाना जरूरी है। ऐसा होने से बच्चे को रैशेज़, इरीटेशन और एलर्जी हो सकती है। इससे निपटना मुश्किल काम हो सकता है। इसलिए पहले बच्चे की आलमारी को सेफ रखना जरूरी है। अब आप सो रहे होंगे कि इसके लिए आप क्या कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप किस आसान तरीके से कपड़ों को घुन लगने से बचा सकते हैं।
इसके लिए लोग सिंथेटिक प्रोडक्ट जैसे नेफ़थलीन बॉल का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि उन्हें यह तरीका आसान लगता है। लेकिन नेफथलीन एक केमिकल है जो कपड़ों पर एक स्ट्रोंग स्मेल छोड़ सकता है जिससे बच्चा प्रभावित हो सकता है। इस बारे में कुछ महिलाओं ने हमें बताया है कि नेफ़थलीन बच्चों के लिए कैसे बेहतर चीज नहीं है।
हालांकि आप बच्चों के कपड़ों को घुन से बचाने के लिए इको-फ्रेंडली तरीके भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप नीम के पत्ते, सूखी मिर्च, काला जीरा आदि का यूज कर सकते हैं। इन चीजों से बच्चे की स्किन को नुकसान भी नहीं होगा।
इन चीजों को एक सूखे कपड़े में लपेटकर पोटली बना लें और उसे कपबोर्ड के किनारे रखें। ध्यान रहे कि बच्चों के कपड़ों से टच ना हो। इसकी स्मेल से बच्चों के कपड़े में घुन नहीं लगेंगे।
नेफ़थलीन बॉल के विपरीत इनका असर कम समय के लिए रहता है इसलिए आपको हर 15 दिन में पोटली को बदलना चाहिए। इसके बाद इन चीजों को खाने इस्तेमाल ना करें।
वास्तव में नीम और मिर्च में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिस वजह से यह कॉम्बिनेशन घुन को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा काला जीरा स्मेल का काम करता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.