Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेद-पुराण में लिखे बच्‍चों के ये 10 नाम हैं बेहद खास! जानिए नाम के साथ अर्थ

अगर आपके छोटे- से राजकुमार या प्यारी राजकुमारी के लिए आप एक ऐसा नाम (ladkiyo ke name) तलाश रहे हैं जो वेद-पुराणों से जुड़ा हुआ हो तो उनके लिए इन नामों की लिस्ट में से एक नाम चुन सकते हैं।

वेद-पुराण में लिखे बच्‍चों के ये 10 नाम हैं बेहद खास! जानिए नाम के साथ अर्थ

Written by Atul Modi |Updated : August 25, 2022 11:46 PM IST

बच्चे के जन्म के बाद ही मां-बाप उनके नाम रखने से जुड़ी तैयारियों में जुट जाते हैं। बेटी का नाम (ladkiyo ke name) हो या लड़के का नामकरण, मां-बाप बच्चों के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की तलाश में रहते हैं। हिंदू और सनातन परंपरा में बच्‍चों के जन्‍म के बाद उनका नामकरण करने की परंपरा है। नामकरण बहुत सोच समझकर किया जाता है, क्‍यों ऐसा कहा जाता है कि बच्‍चों पर उनके नाम का असर होता है। प्राचीन सभ्‍यताओं के अनुसार, बच्‍चों के अर्थपूर्ण नाम उनके संपूर्ण विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसीलिए, सनातन परंपरा में जब किसी बच्‍चे का जन्‍म होता है तो उसका नामकरण पूरे विधि-विधान से किया जाता है।

जिनके घर में नए मेहमान का आगमन हुआ होता है, उसके परिवार के सदस्‍यों में बच्‍चे का नामरखने की एक अलग ही उत्‍सुकता देखने को मिलती है। सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि रिश्तेदार भी नए-नए नाम का सुझाव देने लगते हैं। कुछ माता-पिता या दादा-दादी पहले ही सोच कर रखते हैं कि बेटा होने पर 'ये' नाम और बेटी होने पर 'वो' नाम रखेंगे। (ladkiyo ke name)

आप अपने बच्‍चों का क्‍या नाम रखेंगे हमें नही पता मगर यहां हम आपको बच्चों के कुछ ऐसे नामों की लिस्‍ट साझा कर रहे हैं, जो आपको पसंद आएंगे। इन नामों का जिक्र सनातन धर्म के वेद-पुराणों में भी जिक्र है।

Also Read

More News

टॉप 10 हिंदू लड़कों के नाम और उनके अर्थ (Ladko Ke Naam)

1. आकर्षक-लुभावना

2. भविन-विजेता, अस्तित्व में रहने वाला

3. दर्शित-सम्मान पाने वाला

4. देवांश-देवों का अंश

5. दिविज-स्वर्ग में जन्मा

6. इवान-ईश्वर द्वारा दिया गया

7. विहान-सुबह

8. यक्षित-हमेशा के लिए रहनेवाला, पर्मानेंट

9. युवान-भगवान शिव

10. जिविन-जीवन देनेवाला

टॉप 10 हिंदू लड़कियों के नाम और उनके अर्थ (Hindu Baby Girl Name In Hindi)

1. आरना-लक्ष्मी

2. अदिरा-मजबूत

3. अहाना-सूर्य की पहली किरण

4. चार्वी-खूबसूरत

5. दीया-दीप

6. इला-धरती

7. इवा-जीवित

8. कश्वी-चमक

9. महिका-ओस की खास बूंदें

10. मिराया-भगवान कृष्ण को समर्पित

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यहां हमने आपको 10 हिंदू लड़कों के नाम और 10 हिंदू लड़कियों के नामों (ladkiyo ke name) के बारे में बताया है। ये नाम वेद-पुराणों से जुड़े होने का दावा किया जाता है। आप इन नामों का नामकरण करने से पहले अपने पुरोहित से चर्चा कर सकते हैं। वे ग्रह, नक्षत्र और कुण्‍डली के अनुसार सही नाम का चुनाव करने में मदद कर सकते हैं।

About the Author

... Read More