
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 27, 2019 10:07 AM IST
विशेषज्ञ ने दिए परीक्षा के तनाव से बचने के सुझाव। © Shutterstock
तनाव आज हर व्यक्ति के जीवन के साथ जुड़ा है, आप न चाहते हुए भी तनाव से दूर नहीं रह सकते। व्यस्क हों या बच्चे आज हर उम्र के लोगों में तनाव से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर 10 में से 1 व्यक्ति तनाव से जुड़ी समस्याओं का शिकार है। पढ़ाई की बात करें तो बच्चों तनाव का सबसे बड़ा कारण होती है परीक्षा। भारत में तो स्थिति इतनी खराब है कि हर साल कई छात्र पढ़ाई के बोझ के कारण या असफल होने के डर से अपनी जान ले लेते हैं। बच्चों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद होने के कारण वे कामयाबी पाने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं, जिसके चलते कभी-कभी तनाव उन पर इतना हावी हो जाता है कि यह मानसिक समस्या का रूप ले लेता है।
बच्चों में परीक्षा के समय होने वाले तनाव को दूर करने के उपाय
इस समस्या के समाधान के लिए इन्द्रप्रस्थ अपोलो हाॅस्पिटल्स (नई दिल्ली) की चीफ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डाॅ. एकता सोनी ने बच्चों और माता-पिता के लिए कुछ सुझाव दिए हैं जो उन्हें परीक्षा के तनाव से बचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बढ़ रहा है बोर्ड एग्जाम का टेंशन, यूं करें दिनचर्या और खानपान में बदलाव नंबर आएंगे सौ में सौ
तनाव की वजह
हर वो छात्र जो कामयाबी पाना चाहता है, उसे परीक्षा के कारण तनाव होता ही है। तनाव छात्र के जीवन से जुड़ी ऐसी प्रक्रिया है, जिससे बचना बेहद मुश्किल है। परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना चाहिए कि आपकी चिंता का कारण क्या है। इसके बाद आप तनाव को कम करने केे तरीके खोजें। शोधकर्ताओं ने तनाव के कुछ करण बताए हैं, जो निम्नानुसार हैंः
- उत्साह या प्रेरणा की कमी
- तैयारी या योजना की कमी
- दूसरों के द्वारा बहुत ज्यादा उम्मीदें
- साथियों से प्रतियोगिता
परीक्षा से पहले इन सुझावों पर ध्यान दें
परीक्षा नजदीक आ रही है। छात्रों पर इस समय पढ़ाई का बोझ है। ऐसे समय में रिलैक्स करें और अपने अध्यायों को दोहराएं। ऐसे समय में तनाव आपके लिए हानिकारक हो सकता है। परीक्षा के दिनों में चिंता से बचने के कुछ तरीके नीचे दिए गए हैंः
शोधकर्ताओं ने तनाव के कुछ करण बताए हैं, जो निम्नानुसार हैं। © Shutterstock
1. सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंः परीक्षा से बचने का कोई तरीका नहीं है। अगर नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी हो जाएंगे तो आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। आपसे बेहतर आपको कोई और प्रोत्साहित नहीं कर सकता।
एग्जाम में बढ़ाना है फोकस, तो शाम के समय करें सूर्य नमस्कार
2. एक दिनचर्या बनाएं और इसका पालन करेंः सुबह जल्दी उठें, ताकि आपको दिन में पढ़ने के लिए ज़्याद समय मिले। योजना बनाएं और इसका पालन करें।
3. पढ़ने की जगह बदलेंः पढ़ने के लिए ऐसी अलग-अलग जगह चुनें जहां आपको आरामदायक और सहज महसूस हो। अगर आप एक ही जगह पर पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाते हैं या आप ऐसे स्थान पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं जहां आपका ध्यान भटकता है, तो आप ठीक से नहीं पढ़ पाएंगे।
4. पूरी नींद लेंः अक्सर छात्र पढ़ाई के दिनों में नींद से समझौता करने लगते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। इस समय आपको कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आपके शरीर और दिमाग को आराम मिलेगा तभी आप पढ़ी हुई चीजों को याद रख सकेंगे।
5. सेहतमंद और संतुलित आहार लेंः ताजा, सेहतमंद और संतुलित आहार लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। चीनी से युक्त पेय पदार्थ, प्रोसेस्ड स्नैक्स आदि न खाएं, क्योंकि इससे ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव आते हैं और आप सुस्ती महसूस करते हैं।
6. थोड़ा टहलने जाएं: बहुत देर पढ़ने के बाद थोड़ी देर टहलने चले जाएं। कुछ देर खुली हवा में रहें। आप पार्क में सैर कर सकते हैं या झील के किनारे टहल सकते हैं। इससे आपका शरीर और दिमाग रिलैक्स होगा। अगर आप चाहें तो अपने किसी दोस्त के साथ टहलने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान पढ़ाई या परीक्षा की बात न करें।
7. व्यायाम करेंः रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें। इससे आप पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।