Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों को सपोर्ट देने के चक्कर में कहीं उनकी लाइफ में दखलअंदाजी तो नहीं कर रहे आप, पेरेंट्स अक्सर कर देते हैं ये 4 गलतियां

Parenting tips: बच्चे की अच्छी परवरिश करने के लिए उसका ध्यान रखना भी जरूरी है, लेकिन बहुत ज्यादा रोक-टोक बच्चे के आत्म विश्वास को नुकसान पहुंचा सकती है। इस आर्टिकल में जानें पेरेंट्स इस दौरान क्या गलतियां करते हैं।

बच्चों को सपोर्ट देने के चक्कर में कहीं उनकी लाइफ में दखलअंदाजी तो नहीं कर रहे आप, पेरेंट्स अक्सर कर देते हैं ये 4 गलतियां

Written by Mukesh Sharma |Published : October 17, 2022 1:29 PM IST

Parenting mistakes: पेरेंट्स बनना जितना अच्छा महसूस कराता है, उतनी ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। आपका पूरा ध्यान बच्च्चे की परवरिश की ओर ही रहता है। आप कुछ भी करने से पहले यही सोचते हैं, कि ऐसा करने से आपके बच्चे की लाइफ पर क्या असर पड़ने वाला है। अच्छे माता-पिता होने के नाते यह जरूरी भी है कि अपने बच्चे का ध्यान रखा जाए ताकि वह किसी भी प्रकार की परेशान में न पड़े और न ही वह किसी बुरी संगत की बातों में आए। लेकिन अपने बच्चे के ध्यान रखने और जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने में बहुत फर्क होता है। अगर आप अपने बच्चे के जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी कर रहे हैं, तो ऐसा करने से उसके आत्मविश्वास पर तो असर पड़ता है ही साथ ही उसका अपने माता-पिता से जुड़ाव भी कम हो जाता है। अगर आप भी परवरिश के नाम पर ये 3 गलतियां कर रहे हैं, तो आपको तुरंत ये आदत छोड़ देनी चाहिए

1. सीधा मना कर देना

अगर आप बच्चे द्वारा लिए गए फैसलों को सीधे मना कर देते हैं, तो यह बच्चे के आत्मविश्वास को कमजोर बनाता है। ऐसे में बच्चे को लगने लगता है कि वह सारे डिसीजन गलत ले रहा है या फिर उसे लगता है कि उसके पेरेंट्स जानबूझकर उसके फैसलों को नकारते हैं। दोनों ही स्थितियां बच्चे के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

2. बेतुके सवाल पूछने की आदत

बच्चे से बेतुके सवाल पूछना भी उन्हें चिड़चिड़ा बना सकता है। आपको लगता है कि आप बच्चे के फायदे के लिए पूछ रहे है और हो सकता है कि आप अपनी जगह पर सही भी हों। लेकिन इस बात का ध्यान तो आपको भी रखना होगा कि आप जो सवाल पूछ रहे हैं, वे बच्चे के लिए क्या मायने रखते हैं। अगर आपके द्वारा पूछे गए सवालों का कोई तुक नहीं बन रहा है, तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए।

Also Read

More News

3. दोस्तों से बच्चे के बारे में पूछना

हर पेरेंट्स अपने बच्चे के बारे में यह जानना चाहते हैं कि उसके मन में क्या चल रहा है, ताकि समय रहते उसे सही राह दिखाई जा सके। लेकिन यह पता लगाने के लिए आप किस हद तक जा रहे हैं, यह याद रखना भी जरूरी है। कभी भी बच्चे के दोस्तों से उसके बारे में पूछने की कोशिश न करें, क्योंकि जब बच्चे को इस बारे में पता चलता है तो उसकी भावनाओं को गहरी ठेस लग सकती है। बच्चे के मन की बात जाननी है तो उसके साथ अच्छा रिश्ता बनाएं, बच्चा अपने आप अपने दिल की बात आपको बताने लगेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. घुमा-फिरा के बातें निकवाने की कोशिश

कुछ पेरेंट्स अलग-अलग अंदाज से बच्चे की जासूसी करने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि बच्चे को बातों में लेकर उनकी जासूसी की जा सकती है, लेकिन बच्चे धीरे-धीरे समझने लग जाते हैं और फिर उन्हें ठगा हुआ सा महसूस होता है। इसलिए हमेशा अपने बच्चे के साथ स्वार्थी तरीके से बात नहीं करनी चाहिए और अगर आपके मन में बच्चे के लिए कुछ भी सवाल है, तो उस से प्यार से बात करके पूछ लें।