
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 14, 2023 9:14 PM IST
Tips to overcome social anxiety: बहुत से लोगों को अपने आसपास के लोगों से बात करते समय बहुत झिझक महसूस होती है, या मीटिंग्स के दौरान ऐसे लोग कुछ भी बोलते समय डर जाते हैं। वहीं, ऐसे लोगों को दोस्ती करने या डेट पर जाने की बात से भी नर्वसनेस महसूस होने लगती है। ये सारी परेशानियां सोशल एंग्जायटी का लक्षण हो सकती हैं जो कई लोगों के व्यवहार से जुड़ी एक आदत है और इसकी वजह से उन्हें बहुत परेशानी होती है। अपनी झिझक और लोगों से मिलने-जुलने से बचने की आदत के कारण लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ, करियर और पढ़ाई जैसी फिल्ड्स में भी काफी मुश्किलें आती हैं। वहीं, बच्चों में भी सोशल एंग्जायटी के कारण स्कूल या कॉलेज में दोस्ती करना, ग्रुप स्टडी करना और अन्य तरह की ग्रुप एक्टिविटीज में हिस्सा लेने से बचते देखा जाता है।
हालांकि, सोशल एंग्जायटी एक कॉमन प्रॉब्लम है और कई आसान तरीकों से इससे राहत पायी जा सकती है। सोशल एंग्जायटी की वजह से लोगों को खुश रहने, अपने रिश्ते संभालने और दोस्तों-परिवार के साथ बात करने के तरीके पर भी असर पड़ता है। अगर आपके परिवार में कोई सदस्य या आपका बच्चा सोशल एंग्जायटी से परेशान है तो आप उन स्थितियों से निपटने में उनकी मदद करें जो उनकी सोशल एंग्जायटी बढ़ाती है। इसके साथ ही इन टिप्स को फॉलो करने में उनकी हेल्प करें, जो सोशल एंग्जायटी कम करती हैं। (Tips to overcome social anxiety in Hindi)