Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
child anger management: बच्चों को जल्दी गुस्सा क्यों आता है? ये बात आपके दिमा में भी जरूर होगी। आजकल के लोग ही नहीं बल्कि बच्चे भी ‘शॉर्ट टेम्पर’ हो गए हैं, देखा गया है कि बच्चों को भी छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बच्चा शांत और अच्छे स्वभाव का बने, लेकिन कुछ लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। दरअसल, खराब जीवनशैली और स्क्रीन टाइम ज्यादा बढ़ने के कारण बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और यही कारण है कि उसे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है। अगर आपके बच्चे को भी जल्दी गुस्सा आने लगा है, तो आप भूलकर भी उस समय बच्चे से लड़ने की कोशिश न करें। बल्कि ऐसे समय में उसे खासतौर पर कंफर्ट फील कराने की जरूरत है। लेकिन जब आपका बच्चा शांत हो जाए और अच्छे मूड में हो तो उसे ये 5 बातें जरूर सिखाएं। इससे आपके बच्चे की बार-बार गुस्सा करने की आदत छूट जाएगी (how to calm down angry child)
बच्चों के बार-बार गुस्सा करने की आदत का सबसे बड़ा कारण होता है कि हम उनकी बात को ठीक से समझ नहीं पाते हैं। कई बार बच्चा भी अपनी बात को समझा नहीं पाता है और कम्युनिकेशन बैरियर के कारण उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। इसलिए उन्हें अपनी फिलिंग्स को एक्सप्रेस करना सिखाएं, ताकि वे अपनी बातों को और इमोशन को आपके सामने सही से रख सकें और आप उन पर अच्छा रिस्पॉन्स दे सकें।
बच्चे को अपना गुस्सा कंट्रोल करना आना चाहिए और अगर वह बचपन में ही यह नही सीख सका तो आगे जाकर उसे बहुत परेशानियां हो सकती हैं। उसे एंगर मैनेजमेंट की टिप्स दें जैसे ठंडा पानी पीना, दस तक गिनना, गहरी सांस लेना और गुस्से वाली बात को भुलाने की कोशिश करना आदि। इन तकनीकों से बच्चे को काफी मदद मिल सकती है।
छोटे बच्चों को उनकी फेवरेट चीजें खाना बहुत अच्छा लगता है और ऐसे में वे बड़ी से बड़ी बात को भूल जाते हैं। कोशिश करें कि उसे किसी बात पर गुस्सा न आए और अगर आ जाता है, तो उसे उसकी फेवरेट चीज खाने के लिए दें जिससे उसका गुस्सा शांत हो जाएगा। हालांकि, उसे इसकी आदत न डलने दें और न ही बाहर की चीजें ज्यादा खिलाएं। बाहर की चीजें से बच्चों का पेट खराब हो सकता है और दांतों में सड़न होने लगती है।
बच्चे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है और अगर आप बच्चे के साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके साथ उसके संबंध कमजोर पड़ रहे हैं। जितना हो सके बच्चे के साथ टाइम बिताएं उसे समझने की कोशिश करें और बच्चे को भी आपको समझने का मौका दें। आपके बीच की अंडरस्टैंडिंग जितनी ज्यादा होगी उतना ही कम बच्चे को गुस्सा आएगा।