
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 31, 2024 3:37 PM IST
Smoking habits in teenager kids : अक्सर देखा गया है कि स्कूल खत्म होने के बाद बच्चे सिगरेट-बीड़ी और पान मसाला जैसी चीजों का सेवन करने लगते हैं। ये बुरी आदतें कॉलेज के शुरूआती सालों में लगने का डर अधिक होता है जब बच्चों को अचानक स्कूल की अनुशासन भरी जिंदगी से ब्रेक मिलता है और वे इस आजादी को ठीक तरीके से हैंडल नहीं कर पाते।
बच्चे जैसे-जैसे बड़े होने लगते हैं उनमें अन्य लोगों को कॉपी करने की भी आदतें बढ़ने लगती हैं। सिगरेट पीने की आदत (habit of smoking in kids) भी ऐसी ही है। कुछ बच्चे जिन्होंने अपने आसपास के लोगों को सिगरेट या बीड़ी (bidi) पीते देखा होगा, वे अक्सर ऐसा करने की ताक में रहते हैं। वहीं, दोस्तों के बीच इस तरह की आदतें पकड़ने का डर भी अधिक होता है। कई बार माता-पिता को इस बात का पता भी नहीं चल पाता कि उनका बच्चा सिगरेट पी रहा है। हालांकि, अगर आपके बच्चे ने यह गलत आदत पकड़ ली है और आप उसे इस आदत से छुटकारा दिलाना चाहते हैं, तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।
कई बार बच्चे स्मोकिंग शुरू तो कर देते हैं लेकिन, बड़ों की सलाह देने के बाद या कई बार खुद से चाहकर भी वे सिगरेट नहीं छोड़ पाते। ऐसे में माता-पिता को बच्चे की मदद करनी चाहिए। बच्चे को समझाएं कि सिगरेट पीने की तलबलगने पर वे क्या कर सकते हैं।
कई बार बच्चे किसी की बुरी संगत में पड़कर स्मोकिंग (peer smoking) करने लगते हैं। ऐसे में आप इस तरफ ध्यान दें कि बच्चा किन लोगों की संगत में है और वह इन लोगों के साथ क्या-क्या सीख रहा है। बच्चे को ऐसे लोगों की संगत से दूर रखें। उसके बाद बच्चे को सिगरेट पीने से रोकने (quitting smoking) में मदद करें।
बच्चे स्टाइल के चक्कर में सिगरेट पीना स्टार्ट तो कर देते हैं लेकिन उन्हें इसके नुकसान (side effects of smoking) नहीं पता होते। ऐसा करने से बच्चे की हेल्थ को किस तरह से डैमेज हो सकती है, यह बातें बच्चों को जरूर समझाएं।
नशा करने की आदत छुड़वाने के लिए बच्चों को किसी काउंसलर के पास ले जाएं। काउंसलिंग और थेरेपी की मदद से बच्चे को यह लत छोड़ने में मदद हो सकती है।
इन सबके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कभी भी बच्चे को सिगरेट, अल्कोहल (alcohol) या कोई भी अन्य प्रकार की नशीली चीजें खरीदने के लिए दुकान पर ना भेजें। इसी तरह बच्चे के सामने कभी भी इन चीजों का इस्तेमाल ना करें। इससे बच्चे को स्मोकिंग की आदत से बचाने में मदद होगी।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.