Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Board Exam Stress : बोर्ड एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी, तो तनाव से बचने और एग्जाम डाइट का यूं रखें ध्यान

10वीं और 12वीं का बोर्ड एग्जाम (Board exam) अगले महीने (फरवरी) से शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे परीक्षा के दिन नजदीक आ रहे हैं बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स की भी चिंता और तनाव (Tips to beat exam stress) बढ़ती जा रही है। तनाव और चिंता से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स...

Board Exam Stress : बोर्ड एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी, तो तनाव से बचने और एग्जाम डाइट का यूं रखें ध्यान
परीक्षा के तनाव, डेली रूटीन टिप्स, एग्जाम डाइट टिप्स पर जरूर करें गौर। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : January 19, 2020 2:35 PM IST

10वीं और 12वीं का बोर्ड एग्जाम (Board exam) अगले महीने (फरवरी) से शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे परीक्षा के दिन नजदीक आ रहे हैं बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स की भी चिंता और तनाव (Tips to beat exam stress) बढ़ती जा रही है। तनाव और चिंता इस बात की कि उनका लाडला\लाडली कैसा नंबर लाएगा। छात्र-छात्राओं के पास समय कम है, ऐसे में वो सभी रात-रात भर जागकर परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ बच्चों पर अच्छे मार्क्स लाने का इतना दबाव होता है कि उन्हें ना तो खाने-पीने का होश रहता है और ना ही प्रॉपर नींद लेने की चिंता रहती है।

पेरेंट्स को इनता भी दबाव नहीं बनाना चाहिए कि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो जाएं। पेरेंट्स को उनके सोने-जागने, खानपान आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तनाव लेकर आप खुद को बीमार ही करेंगे, इससे मार्क्स तो अच्छे आएंगे नहीं। बेशक, अच्छे मार्क्स की वैल्यू होती है, आप जिस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वहां प्रवेश करना आपके लिए आसान हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि एग्जाम की तैयारी करने के साथ ही आप अपनी रूटीन, खानपान, सोने-जागने, एक्सरसाइज (Tips to beat exam stress) आदि का भी ध्यान रखें।

मस्तिष्क होता है अधिक सक्रिय

दरअसल, जब आप एग्जाम के लिए जमकर तैयारी करते हैं, तो उस दौरान आपका मस्तिष्क बहुत अधिक सक्रिय होता है। ऐसे में अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता भी होती है ताकि दिमागी थकान, तनाव, सिरदर्द एवं अन्य समस्याओं से बचा जा सके।

Also Read

More News

परीक्षा के समय डाइट का रखें खास ध्यान (Exam Diet) 

– सुबह के नाश्ते में फलों, सूखे मेवों और जूस का सेवन करें। दही, ओटमील, अंडा, दूध, अंकुरित अनाज का सेवन भी आप कर सकते हैं। इससे दिमाग को ऊर्जा मिलने के साथ ही दिमाग सक्रिय रहेगा।

– सफेद ब्रेड, कुकीज, केक, कोल्ड ड्रिंक, शुगर युक्त चीजों और तेल व मासलेदार पदार्थों से दूरी बनाए रखें। य‍ह आलस्य पैदा कर आपके दिमाग की क्षमता को प्रभावित करते हैं।

– तरल पदार्थों का अधि‍क से अधि‍क सेवन करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए आप समय-समय पर पानी, जूस, सूप, छाछ, लस्सी, नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे दिमाग में स्फूर्ति बनी रहेगी।

– परीक्षा के दिनों में सलाद व सब्जियों का भरपूर सेवन करें। इसके साथ ही एक गाजर और पत्ता गोभी के लगभग 50-60 ग्राम अर्थात 10-12 पत्ते काटकर, इस पर कटा हुआ हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च का पावडर और नींबू का रस मिलाकर खूब चबा-चबाकर स्नैक्स के रूप में खाएं।

बोर्ड परीक्षा के समय बच्चे के मन को पढ़ना क्यों जरूरी है

एग्जाम टेंशन से बचने के उपाय (How to deal with exam tension) 

1 सोचें नहीं, इससे तनाव अधिक बढ़ेगा। इससे आपके परीक्षा के परिणामों पर असर पड़ेगा। सोचना छोड़कर पढ़ना शुरू करें दें। उन विषयों पर ध्यान दें, जिनमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। योजना बनाएं।

2 समय के अनुसार पढ़ना शुरू करें और बीच-बीच में ब्रेक लें। टाइम टेबल के अनुसार पढ़ें। हर एक-दो घंटे बाद दस मिनट का ब्रेक लें। इससे मूड और दिमाग दोनों ही फ्रेश होगा।

3 आप निश्चित समय तक पढ़ सकते हैं, इसके बाद आपको ब्रेक लेने की जरूरत होती है। छोटे ब्रेक लें, इस समय में अपने दोस्तों के साथ बातचीत करें, कॉफी पिएं। आप सुबह उठकर एक्सरसाइज करें। सीढ़ी-चढ़ने उतरने जैसा व्यायाम करें।

4 लगातार बैठकर पढ़ने से बचें। बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करें। एक्टिविटी बढ़ाने से तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। इस दौरान आप सैर करना, दौड़ना, तैरना, डांस करना जैसे व्यायाम कर सकते हैं।

5 सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (processed foods), रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, चीनी से युक्त स्नैक्स खाने से तनाव बढ़ता है। इनकी बजाय ताजा फल और सब्जियां, अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। इनका सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6 छात्र अक्सर पूरी रात बैठ कर पढ़ते रहते हैं। इससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और तनाव बढ़ता है। परीक्षा के दौरान दिमाग को आराम देने के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।

About the Author

... Read More