Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Good Parenting Tips: आजकल कई माता-पिता इस बात से बेहद परेशान हैं कि उनका बच्चा उनकी कहीं लगभग हर बात का उल्टा जवाब देता है। बच्चे को किसी चीज के लिए मना करों तो बहस करता है, समझाओ तो गुस्सा करता है या चिखने लगता है, वहीं प्यार से बोलो तो या तो सही से जवाब नहीं देता या फिर तानों की भाषा में बात करने लगता है। ऐसे में आपको लगता है न कि बच्चा आपके हाथ से निकल गया है। लेकिन घबराएं नहीं। आपकी थोड़ी समझदारी और अपनाया गया सही तरीका बच्चे के व्यवहार में बड़ा बदलाव ला सकता है और उसे उसके यह उल्टे जवाब देते ही आदत को बदल सकता है। कैसे? आइए हम आपको बताते हैं।
जब बच्चा आपकी किसी भी बात का उल्टा जवाब दे तो आप गुस्से में न आएं। याद रखें, गुस्से के बदले में किया गया गुस्सा ही बात को अधिक बढ़ाता है। जब बच्चा ऐसा करें तो आप शांत रहकर, प्यार से और धीमी आवाज में उससे बात करें। आपका यह शांत स्वभाव उसे भी धीरे-धीरे शांत होना सिखाएगा। इससे उसे समझ आएगा कि हर बात लड़कर नहीं मनवाई जा सकती।
बाल मनोचिकित्सक बताते हैं कि कई बार बच्चे इसलिए भी उल्टा जवाब देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी बात कभी सुनी ही नहीं जाती है। ऐेसे में जरूरी है कि जब बच्चा कुछ कहना चाहे तो उसे पूरा बोलने दें और बीच में टोके बिना उसकी बात सुनें। इससे बच्चे को अहसास होगा कि उसकी राय मायने रखती है और फिर धीरे-धीरे उसका रवैया खुद ब खुद नरम होने लगेगा और उसकी उल्टा जवाब देने की आदत खत्म हो जाएगी।
यह बात को सर्वमान्य है कि बच्चे वही सीखते हैं, जो वे घर में देखते हैं। अगर आप और घर के बाकी सदस्य आपस में तेज आवाज में बात करते हैं या तानों भरी भाषा का उपयोग करते हैं, तो बच्चा वहीं सब सिखने लगता है। इसलिए आप खुद ही शालीन भाषा का इस्तेमाल करें। याद रखें आप जैसा व्यवहार करेंगे, बच्चा वैसा ही आपसे और परिवार से सिखेगा।
जब बच्चा आपसे बिना उल्टा जवाब दिए बात करें तो आप भी उनसे सही तरीके से बात करे। ऐसा करने पर आप उनकी तारीफ भी जरूर करें। “शाबाश” या “मुझे तुम पर गर्व है” जैसे वाक्य बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ा देते हैं। सबसे खास बात आपके प्यार और सराहना से बच्चा गलत आदतें छोड़ने को तैयार हो जाता है। याद रखें, उल्टा जवाब देने वाला बच्चा बदतमीज नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा होता है। उसे डांट नहीं, सही दिशा देना आपका कर्तव्य है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।